फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गंगनहर में कार गिरी, चालक की मौत, साथी गंभीर

गंगनहर में कार गिरी, चालक की मौत, साथी गंभीर

Sat, 08 Dec 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
गंगनहर में कार गिरी, चालक की मौत, साथी गंभीर
गंगनहर में कार गिरी, चालक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी क्षेत्र में डिवाइडर तोड़ते हुए कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। देखते ही देखते कर गंगनहर में समा गई। वहां मौजूद लोगों ने गंगनहर मेें कूदकर कार सवार दो लोगों को बाहर निकाला। अस्पताल में कार चालक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी की हालत गंभीर है, जिसको जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

मेरठ की साकेत कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय ललित कुमार पुत्र छिददा सिंह अपनी कार से सहारनपुर से शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने साथी मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाने के गांव बटजवेड़ा निवासी रोहित पुत्र आशाराम को साथ लेकर वापस मेरठ जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक रतनपुरी क्षेत्र के गांव सठेड़ी गंगनहर के पास अचानक कार किसी वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। देखते ही देखते कार पानी में समाने लगी तो कार में सवार रोहित कार की खिड़क़ी पानी के अंदर खोलकर तैरता हुआ बाहर आ गया। रोहित ने गंगनहर से बाहर निकलते ही शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर गंगनहर पुल पर मौजूद पिकेट पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान वहां गुजर रहे ग्रामीण व राहगीर भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गंगनहर में कूदकर कार के अंदर मौजूद कार मालिक चालक ललित को बाहर निकाल करके लाए। जिस वक्त कार चालक मालिक ललित को बाहर निकाला गया, उस वक्त ललित बेहोशी हालत में था। पुलिस एंबुलेंस की मदद से ललित को खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने ललित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन के द्वारा सूचना कर दी है। पुलिस गंगनहर में समाई कार को निकलवाने के लिए क्रेन को बुुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed