फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू ने डीएम ऑफिस में भरा गन्ना, अनिश्चित कालीन धरना शुरु

भाकियू ने डीएम ऑफिस में भरा गन्ना, अनिश्चित कालीन धरना शुरु

Sat, 27 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने डीएम ऑफिस में भरा गन्ना, अनिश्चित कालीन धरना शुरु
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने शुगर मिलों में पेराई शुरू होने तक अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। डीएम ऑफिस में ट्राली से गन्ना पलट कर भर दिया गया। पूरे दिन डीएम और एडीएम दरवाजा बंद कर गायब रहे। भाकियू ने चेतावनी दी है कि जब तक शुगर मिल नहीं चलेगी तब तक गन्ना डीएम और डीसीओ के ऑफिस पर आएगा। 30 अक्तूबर को हाइवे बंद कर चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में चीनी मिलों में पेराई शुरू नहीं होने से नाराज भाकियू ने कलक्ट्रेट में गन्ना भर दिया। शुक्रवार दोपहर किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों से गन्ना लेकर डीएम ऑफिस पहुंचे। किसानों ने पुलिस के अवरोधों को तोड़ते हुए डीएम और एडीएम के ऑफिस के बाहर भी गन्ना पलट दिया। किसानों के आंदोलन को देखते हुए डीएम राजीव शर्मा और एडीएम गौरव कुमार अपने कार्यालय में नहीं पहुंचे। कलेक्ट्रेट में किसानों को समझाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार और एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र की ड्यूटी लगाई गई। इन दोनों अधिकारियों ने भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत से कई दौर वार्ता की, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। डीसीओ डॉ. आरडी द्विवेदी को धरना स्थल पर बुलाया गया। किसानों की मांग पर डीसीओ ने किसानों के द्वारा लाया गया समस्त गन्ना धर्म कांटे की पर्चियों के आधार पर यहीं पर खरीदे जाने की घोषणा की। बाद में गन्ना डीसीओ ऑफिस पर ले जाया गया। किसानों से 600 क्विंटल गन्ना खरीदा गया। गन्ना खरीदने की शर्त मानने के बाद भी किसान धरना खत्म करने को तैयार नहीं हुए। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक चीनी मिल नहीं चलती प्रतिदिन गन्ना डीएम और डीसीओ ऑफिस पर आएगा। प्रतिदिन प्रशासन को ही गन्ना खरीदना होगा।
विज्ञापन

गन्ना या तो शुगर मिल में जाएगा या डीएम के ऑफिस में जाएगा। प्रशासन को तीन दिन का समय दिया गया है, यदि इस बीच शुगर मिल नहीं चली तो 30 अक्तूबर को हाईवे पर चक्का जाम किया जाएगा। किसान किसी भी कीमत पर डरने और झुकने वाला नहीं है। सरकार चीनी मिल मालिकों के दबाव में काम कर रही है। किसानों की चिंता नहीं है। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि किसान अब आरपार की लड़ाई के लिए निकल चुका है। जब तक चीनी मिले नहीं चल जाती धरना समाप्त नहीं होगा। अध्यक्षता अशफाक और संचालन नीरज पहलवान ने किया। ओमप्रकाश शर्मा, योगेश शर्मा, पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुकी, विकास शर्मा, नीटू दुल्हेरा, कपिल सोम, विपिन, मनोज सहरावत, अंकित चौधरी, शक्ति, नवीन राठी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात्रि में जमे रहे किसान
मुजफ्फरनगर। अनिश्चितकालीन धरने पर रात्रि में किसान कचहरी में जमे रहे। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत और जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में किसानों ने डेरा डाले रखा। देर रात्र तक अफसरों के साथ किसानों की वार्ता चलती रही, जो बेनतीजा रही। किसानों ने चीनी मिलों से इंडेंट जारी करने की मांग रखी।


जाट अफसरों को लगाने की योजना भी विफल
मुजफ्फरनगर। भाकियू नेताओं से बातचीत के लिए डीएम ने दो जाट अफसरों सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार और एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र को लगाया था, लेकिन भाकियू नेता इन अफसरों की बात भी नहीं माने। प्रशासन की यह सोच भी विफल होती दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed