फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसानो के हित में काम कर रही है भाजपा सरकार- रामकुमार सहरावत

किसानो के हित में काम कर रही है भाजपा सरकार- रामकुमार सहरावत

Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
किसानो के हित में काम कर रही है भाजपा सरकार- रामकुमार सहरावत
भाजपा सरकार किसानों की हितैषी : सहरावत
विज्ञापन

बुढ़ाना। भाजपा किसान मोर्चे के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। किसानों के गन्ने की पेराई की समस्या के लिए सरकार ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों के विस्तारीकरण के लिए 1500 करोड़ रुपये दिए। प्रदेश में बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करवाया। वर्ष 2017-18 के पेराई सत्र में 26 जून तक चीनी मिलें चालू करवाकर किसानों का संपूर्ण गन्ना खरीदा गया।

भाजपा किसान मोर्चे के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने बुधवार को कस्बे के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता की। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। किसानों के गन्ने की पेराई की समस्या का समाधान करने के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों के विस्तारीकरण के लिए 1500 करोड़ रुपये दिए। पिछली सरकारों के समय बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करवाया। उन्होंने कहा कि किसानों की खेतों में खड़े एक-एक गन्ने को चीनी मिलों पर दबाव बनाकर खरीदा गया। कुछ चीनी मिलें 26 जून तक चलवाई गई। उन्होंने कहा कि अब तक उनकी सरकार 25 हजार 800 करोड़ का भुगतान करवा चुुकी है। प्रदेश ने चीनी के उत्पादन में रिकार्ड तोड़ वृद्धि की है। उत्तर प्रदेश ने पूरे देश के चीनी उत्पादन का 38 प्रतिशत उत्पादन कर रिकार्ड कायम किया है। भाजपा सरकार ने किसानों के गन्ने की समस्या के समाधान के लिए 31 खांडसारी लाइसेंस जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। फसल व पशु बीमा, कृषि यंत्रों पर मिलने वाली छूट के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने गन्ना किसानों को भुगतान के लिए निजी चीनी मिलों को चार हजार करोड़ रुपये लोन देने का निर्णय लिया है। 15 अक्तूबर तक सारा भुगतान करवा दिया जाएगा। इस मौके पर पत्रकार वार्ता में उनके साथ डा. पवन जैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed