{"_id":"5ba29b94867a557ff265e4c8","slug":"61537383316-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंट्रोल-डीजल की मूल्य बढौतरी पर व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंट्रोल-डीजल की मूल्य बढौतरी पर व्यापारियों का प्रदर्शन
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
तेल के दाम पर भड़का व्यापारियों का गुस्सा
मुजफ्फरनगर। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का विरोध करते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पीएम नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन डीएम को दिया।
व्यापारियों ने पीएम के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ने से जनता में हाहाकार की स्थिति है। आम जन जीवन लगातार प्रभावित हो रहा है। गत वर्षों की अपेक्षा रेट अधिक बढ़ा दिए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार 15 देशों में डीजल 34 रुपये और 29 देशों में 37 रुपये बेचा जाता है। पेट्रोल दोगुने दामों पर बेचा जाता है, जो कि पैसा उपभोक्ता से लिया जा रहा है, इसमें पचास प्रतिशत विभिन्न टैक्स है। सेंट्रल एक्साइज 50 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत कर दी जाए और यूपी वैट टेक्स पेट्रोल पर 26.80 रुपये और डीजल 17.40 रुपये को आधा कर दिया जाए या इनकी जगह जीएसटी में 18 प्रतिशत टैक्स का प्रावधान कर दिया जाए तो रेट काफी कम हो जाएंगे। जनता को राहत मिलेगी। ज्ञापन देने वालों में रेवती नंदन सिंघल, राजकुमार नरुला, अशोक कंसल, प्रमोद मित्तल, कृष्ण गोपाल मित्तल, संजय मित्तल, अर्पित गर्ग, अशोक बाटला, श्रीमोहन तायल, राहुल वर्मा, राजेंद्र काटी, महेश चौहान, राकेश त्यागी, बलविंदर सिंह, विश्वदीप, रामकुमार तायल, नरेंद्र कुमार, विकास भार्गव, नीरज गुप्ता, अजय गर्ग, अभय गुप्ता आदि रहे।