फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अंजली चौधरी महिला मार्चो और तेजपाल गुर्जर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाए

अंजली चौधरी महिला मार्चो और तेजपाल गुर्जर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाए

Fri, 31 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अंजली चौधरी महिला मार्चो और तेजपाल गुर्जर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाए
भाजपा ने अंजलि और तेजपाल की जिम्मेदारी बढ़ाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा हाईकमान ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अंजलि चौधरी को और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी तेजपाल सिंह गुर्जर को सौंपी है।
बृहस्पतिवार को भाजपा के महिला और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों ने जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया। आवास विकास कालोनी निवासी अंजलि चौधरी को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाया है। वे काफी समय से पार्टी से जुड़ी हैं। साकेत कालोनी निवासी तेजपाल सिंह गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाया गया है। रिटायर्ड बैंक मैनेजर तेजपाल सिंह लंबे अरसे से संघ और भाजपा में है। इससे पहले वे किसान मोर्चा के जिला संयोजक और जिला महामंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। दोनों ने बताया कि वे संगठन और पार्टी हित में कार्य कर नए जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।


विवाहिता को घर से निकाला
छपार। एक विवाहिता को उसके पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने उसके विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव तेजलहेड़ा निवासी बबलू की शादी पांच माह पूर्व हरिद्वार निवासी दीपा के साथ हुई थी। दीपा का आरोप है वह उसे दो माह से परेशान कर रहा है। बात-बात पर मारपीट करता है। बृहस्पतिवार को मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। उसने तहरीर देकर अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed