फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राशन डीलर की जांच करने पहुंचे अफसर

राशन डीलर की जांच करने पहुंचे अफसर

Fri, 24 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
राशन डीलर की जांच करने पहुंचे अफसर
राशन डीलर की जांच करने पहुंचे अफसर
विज्ञापन

तितावी। विकास खंड बघरा के गांव धौलरी में राशन डीलर के खिलाफ की गई ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसडीएम सदर के आदेश पर सदर तहसील मजिस्ट्रेट शिवअवतार सिंह व बघरा के सप्लाई इंस्पेक्टर अनिल कुमार जांच के लिए पहुंचे। अफसरों को देख राशन डीलर रेवती शरण दुकान पर ताला लगाकर वहां से रफूचक्कर हो गया। इस पर दोनों अफसरों ने गांव के शिवमंदिर से मुनादी कराकर सभी ग्रामीणों को मौके पर ही बुला लिया। वहां सभी से राशन डीलर की शिकायतों की जानकारी लेते हुए उनके बयान दर्ज किए गए। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने सप्लाई इंस्पेक्टर अनिल कुमार को पकड़कर अपने बीच में ही बैठा लिया और राशन डीलर की दुकान निरस्त करने की मांग की। इस पर सदर मजिस्ट्रेट ने मौके पर ही सभी आरोपों की जांच करते हुए ग्रामीणों के राशन कार्ड व वितरण सूची का मिलान किया, जिसमें काफी अनियमितता पाई गई। उन्होंने बताया कि जांच में राशन डीलर पर लगे आरोप काफी हद तक सही पाए गए हैं। कुछ ग्रामीणों को काफी समय से राशन नहीं मिला, वहीं मिट्टी तेल का भी वितरण नहीं किया गया। उन्होंने जांच आख्या तैयार कर एसडीएम सदर को देकर राशन डीलर के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया। दीपक, वीरसेन, रामनिवास, साहब सिंह, संजीव, प्रदीप, संजो, जुगली, अतरी, महिमा, जयवीरी, राजपाल, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed