{"_id":"5b689b474f1c1b0c718b82ae","slug":"61533582151-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवभक्तों की सेवा में जुटे छात्र
बुढ़ाना। मौसम सुहाना होने के कारण शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कस्बा तथा क्षेत्र के कांवड़ सेवा शिविरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व छात्र शिवभक्तों की सेवा में जुटे रहे। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपनी मंजिल की ओर जाने वालों शिवभक्तों का सोमवार को ताता लगा रहा। मौसम सुहाना होने के कारण पूरा दिन शिवभक्तों का आवागमन जारी रहा। हरियाणा व दिल्ली के शिवभक्त डाक कांवड़ लाने वालों का भी आवागमन लगा रहा। कस्बा तथा देहात क्षेत्रों में सड़क पर लगे कांवड़ सेवा शिविरों में शिवभक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शाखा बुढ़ाना के नेतृत्व में कस्बे में छात्रों व पदाधिकारियों ने शिवभक्तों को फ्रूटी व बिस्कुट का वितरण किया। इस मौके पर नगर मंत्री अभिषेक संगल, मनु सहरावत, अंकित कंसल, शौर्य बंसल, सार्थक गर्ग व लक्ष्य, अंशुल ठाकुर आदि मौजूद रहे। कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय परिसर में 24 घंटे चलने वाले कांवड़ सेवा शिविर में भारी भीड़ रही। अधिशासी अधिकारी ओम गिरि ने बताया कि शिविर में दवाई, चाय, नाश्ता व खाना हर समय उपलब्ध है।
नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाया
बुढ़ाना। नगर पंचायत ने अधिशासी अधिकारी ओम गिरि ने कर्मचारियों के साथ कस्बे में कांवड़ मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटवाया। सड़क किनारे ठेली पर जूस, फल तथा सब्जी आदि बेचने वालों को सड़क किनारे से दूर हटाया गया। अधिशासी अधिकारी ने चिकित्सकों की टीम के साथ खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर सामान बेचने वाले दुुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सतीश कुमार, दिनेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
गोमुख से कांवड़ लाने वालों का स्वागत
बुढ़ाना। गोमुख से गंगा जल लेकर आने वाले शिवभक्तों का कस्बे में स्वागत हुआ। सिसौली निवासी पप्पू, सोनू, बिल्लू, संजय, इशांत आदि ग्रामीण गोमुख से गंगा जल लेकर आए हैं। सोमवार को कस्बे से गुजरने पर गांव वालों ने इनका स्वागत किया। सिसौली के शिवभक्तों ने बताया कि वे पूरा महादेव पर जल चढ़ाएंगे।