फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उद्योगों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करें: डीएम

उद्योगों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करें: डीएम

Tue, 17 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
उद्योगों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करें: डीएम
लिख कर दो की कोई फैक्ट्री प्रदूषण नहीं फैला रही
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि उद्योगों को मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। जिले में उद्योग जितना अधिक बढे़गा, उतने ही ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि वो लिख कर दे कि कोई उद्योग प्रदूषण नहीं फैला रहा है।

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि अधिकारी मानक पूर्ण करने पर नए उद्योगों की स्थापना में सहयोग करें। नए उद्योगों की स्थापना से जहां एक और रोजगार के अवसर बढे़ंगे, वही क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि भी होगी। विद्युत विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारित कराएं, ताकि जिले में औद्योगिक वातावरण मजबूत हो सके। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिए कि अपनेे स्तर से एकल मेज व्यवस्था के माध्यम से संबंधितों को आमंत्रित कर उद्यमियों की समस्याओं को निपटाएं। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि वो लिख कर दे कि कोई उद्योग प्रदूषण नहीं फैला रहा है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के लैब इंचार्ज ने बताया कि नगर में 36 उद्योग स्थापित है और समय समय पर त्रैमासिक सैंपल लिए जा रहे हैं, जो कि उद्योग प्रदूषण फैला रहे थे वे बंद करा दिए गए है। रुड़की रोड पर सरकारी अस्पताल से रामपुर तिराहे पर कई छोटी इकाइयां कार्यरत है साथ ही क्षेत्र में भारी वाहनों के अत्यधिक आवागमन के कारण कठिनाई होती है। डीएम ने कहा कि मैसर्स सिरेमिक्स एंड एलाईड प्रोडक्ट द्वारा अवगत कराया गया है कि आईटीआई के पीछे अनेक छोटी बड़ी इकाईयां कार्यरत है। वहां दीपक सिरेमिक्स के निकट लगभग 30 मीटर सड़क का हिस्सा टूटा हुआ है। छोटे बड़े वाहनों को कठिनाई से गुजरना पड़ता है और पानी की निकासी नहीं हो पाती है। पथ प्रकाश पर अंधेरा रहता है। लोकनिर्माण विभाग और बिजली विभाग गंभीरता से काम करें। औद्योगिक क्षेत्र में पौधरोपण का निर्णय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed