{"_id":"5b2d46104f1c1bc96b8b7a54","slug":"61529693712-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का एक्सईएन कार्यालय में नीचे लेटकर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का एक्सईएन कार्यालय में नीचे लेटकर धरना
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का एक्सईएन कार्यालय में नीचे लेटकर धरना
खतौली।
किसानों ने जर्जर विद्युत लाइन को ठीक कराने की मांग को लेकर एक्सईएन कार्यालय में जमीन पर नीचे लेटकर धरना प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों ने एक्सईएन का घेराव करते हुए उनको खरी खोटी सुनाई। एक्सईएन सेवाराम तोमर ने बमुश्किल किसानों को समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया।
शुक्रवार को गांव पिपलहेड़ा गांव के किसान एकत्र होकर एक्सईएन कार्यालय में पहुंचे। किसानों ने एक्सईएन सेवाराम तोमर घेराव किया। किसानों का कहना था कि गांव में पिछले तीन दिनों से एचटी लाइन के तार टूटे पड़े हैं। इतना ही नहीं गांव से निकाली गई 11 हजार की विद्युत लाइन के तार भी खेतों में टूटे पड़े हैं, जिनसे तीन किसान मंगन सिंह, बिरम सिंह, जयचंद के खेतों में खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों ने बताया कि 15 दिन पूर्व भी गांव में एचटी लाइन का तार टूट कर गिर गया था। इस दौरान खेतों में काम कर रहे चार किसान एचटी लाइन की चपेट में आने से बाल बाल बच गए थे। उन्होंने बताया कि 6 माह पूर्व भी गांव में दो किसान चपेट में आने से झुलस गए थे। किसानों ने कहा कि गांव में बिजली के तार जर्जर हालत में होने के कारण आए दिन तारों में फाल्ट होता है और तार टूटकर गिरते रहते हैं। नतीजतन गांव की विद्युत आपूर्ति कई कई दिनों तक बाधित रहती है। इस कारण किसानों को खेती की सिंचाई आदि करने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी आज तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। किसानों ने एक्सईएन कार्यालय में जर्जर तारों को ठीक कराने की मांग को लेकर जमीन पर लेटकर धरना प्रदर्शन किया। एक्सईएन ने तुरंत जेई और लाइनमैन को जर्जर तारों का ठीक करने के निर्देश दिए। राजपाल सिंह, शेखर गुर्जर, मोहित राणा, योगेंद्र, महिपाल सिंह, अंकित राणा, विकास, एपी राणा, रिंकू राणा आदि किसान मौजूद रहे।