{"_id":"5b27f84e4f1c1bf96e8b8d2f","slug":"61529346126-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि दयानंद धाम में प्रशिक्षण शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि दयानंद धाम में प्रशिक्षण शिविर आयोजित
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। शुक्रताल में सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद की ओर से महर्षि दयानंद धाम में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें युवतियों ने रस्से पर कठिन आसन कर सबका मनमोह लिया।
प्रशिक्षण शिविर के संयोजक ब्रहमचारी रामफल आचार्य ने बताया जूडो कराटे, लाठी चलाना, भारतीय पद्धति की दंड बैठक, मलखंब, रस्सा आदि सहित योग कराया जाता है। जिसके लिए व्यायाम प्रशिक्षक अंजलि तोमर, तनु तथा अलका, नैंसी, साक्षी, किरण हुड्डा, विशाखा, अंशिका, आकांक्षा, वंशिका, शिवानी, सलोनी, नीतू, पूजा, प्राची, निकी आदि भाग ले रहीं हैं। वहीं गुजरात से पधारे आचार्य हरपाल शास्त्री प्रतिदिन सुबह चार बजे युवतियों के साथ योग क्रियाएं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं। रस्से पर मलखंब अंजलि और अलका ने कठिन आसन का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि स्वामी कृपालदास महाराज ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रशिक्षण शिविर में जिला बागपत, शामली, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर आदि शहरों की युवतियां भाग ले रही हैं।