{"_id":"5b240a784f1c1b644d8b6dc3","slug":"61529088632-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मनाने को जमकर खरीदारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मनाने को जमकर खरीदारी की
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली।
शनिवार को ईदुल फितर मनाए जाने की घोषणा के साथ शुक्रवार शाम नगर में गोले छोड़े गए। जुमे के दिन बाजारों में ईद की तैयारी को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी की। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने बाजार में खरीदारी की। जिस कारण बड़ा बाजार, जानसठ रोड, अशोका मार्किट, बिददबाड़ा में दुकानों पर भारी भीड़ रही। रेडिमेड गारमेंट की दुकानों के अलावा दर्जी की दुकानों पर भी भीड़ रही। महिलाओं ने भी मेंहदी, चूड़ियों तथा कपड़ों की खूब खरीदारी की। बिद्दीबाड़ा में अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। इस मार्केट में वाहनों, रिक्शा, साइकिल आदि का प्रवेश वर्जित किया गया। उधर, सुन्नी वक्फ बोर्ड कमेटी के सदर अमीर अहमद उर्फ जुग्गू, सचिव नासिर अंजुम एडवोकेट ने बताया कि ईदगाह में ईद की नमाज सुबह आठ बजे, मस्जिद अकबर खां में 8.30 बजे तथा मस्जिद काजियान में 8.45 बजे होगी।