{"_id":"5af73b574f1c1be7408b4e32","slug":"61526152023-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्क में नफरत फैला रहा सोशल मीडिया: इलियासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्क में नफरत फैला रहा सोशल मीडिया: इलियासी
Updated Sun, 13 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुल्क में नफरत फैला रहा सोशल मीडिया: इलियासी
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय इमाम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेर इलियासी ने कहा कि सोशल मीडिया देशवासियों में नफरत फैलाने का काम कर रही है। हमें सदियों से बने भाईचारे को खत्म नहीं होने देना है। मुस्लिमों को उन्होंने पुलिस और फौज में अधिक भर्ती करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी मजहब के लोगों के लिए देश सर्वोपरि होना चाहिए।
शहर के मदरसा महदुल बनात सूजडू में एक कार्यक्रम में उमेर इलियासी ने कहा कि मुल्क को इत्तेहाद-भाईचारे की जरूरत है। सोशल मीडिया देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। हमें नफरत की इस आग को बुझाना है। हमारा मजहब अलग हो सकता है। इबादत के तरीके अलग हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्र सबके लिए सर्वोपरि है। हुकूमत बदलती रहती है। हमें अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखना है। भाईचारे को किसी भी हालत में खत्म नहीं होने देना है। हमने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि देश सबका है, वह 135 करोड़ देश वासियों के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। यूपी के सीएम योगी ने भी सभी के विकास की बात की। मुस्लिमों के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए इनके रोजगार पर ध्यान देना होगा। पुलिस और फौज में मुस्लिम युवाओं को अधिक मौका दिया जाना चाहिए। मुस्लिमों को तालीम पर अधिक ध्यान देना चाहिए। आईएएस की परीक्षा में मुस्लिम युवाओं की तादाद बढ़ने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि हमारे युवा अच्छी तैयारी कर रहे हैं। इसमें समाज के इमामों का अहम रोल है। उन्होंने कहा कि समाज में अधिकतम लोग अच्छे होते हैं, कुछ लोग माहौल खराब करने का काम करते हैं। कुछ लोगों के खराब होने से पूरे समाज को खराब नहीं बताया जा सकता। इस अवसर पर मुनव्वर हुसैन एडवोकेट, शाहनवाज आफताब, ताहिर कासमी, सपा नेता प्रमोद त्यागी, मास्टर अल्ताफ आदि मौजूद रहे।
समाज को तलाक नहीं निकाह की जरूरत
मुजफ्फरनगर। देश में तलाक पर चल रही बहस को गलत मानते हुए उमेर इलियासी ने कहा कि मुस्लिम समाज को तलाक की नहीं निकाह की जरूरत है। हम घर बसाने पर निकाह पर जोर दें, तलाक से दूर ही रहें तो अच्छा है। निकाह को आम किया जाना चाहिए।