फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लाभार्थी सम्मेलन में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

लाभार्थी सम्मेलन में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

Fri, 06 Apr 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
लाभार्थी सम्मेलन में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
पेड़ लगाओ और जल बचाओ पर जोर दिया
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
विकास खंड बुढ़ाना कार्यालय परिसर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में आए सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने शिक्षा, पेड़ लगाओ व जल बचाओ पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम प्रधानों से छोटी-छोटी बातों पर अमल करने पर बल दिया।

कस्बे के खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन हुआ। लाभार्थी सम्मेलन में विकास खंड के सभी गांवों के ग्राम प्रधान, आशाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्रामीणों ने भाग लिया। सम्मेलन में जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में ग्राम प्रधान के पतियों को नहीं स्वयं ग्राम प्रधान को आना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान यदि चाहे तो अपने गांव को स्वर्ग बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों को छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को लड़ाई झगड़े से बचने की बात कही। आदमी की आय का सबसे अधिक पैसा लड़ाई झगड़े व बीमारी पर खर्च होता है। दोनों चीजों से हमे बचना चाहिए। हमें अपने बच्चों को शत प्रतिशत पढ़ाना चाहिए। घर के सामने चकरोड तथा अन्य स्थानों पर अवैध कब्जा नही करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस बार सरकारी स्कूलों में बच्चों को बांटे जाने वाली ड्रेस महिला सहायता समूह से तैयार करवाई जाएगी। इससे जनपद की महिलाओं को नौ करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र डार्क जोन घोषित हो चुका है। पानी का जलस्तर गिरता जा रहा है। हमें पानी की बर्बादी को रोकना चाहिए। गांव के तालाबों को बचाना चाहिए। पानी की बर्बादी पर ध्यान नही दिया तो हम बर्बाद हो जाएंगे। जिलाधिकारी ने पौधरोपण पर भी बल दिया। इस मौके पर पशु पालन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। मुुख्य विकास अधिकारी ने भी योजनाओं की जानकारी दी। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने ग्रामीणों को बताया कि अब राजस्व विभाग में जमीन का अंश निर्धारण करना, दाखिल खारिज सहित जमीन संबंधी अन्य मामले बहुत आसानी से निपट सकेंगे। सरकार ने जमीन संबंधी समस्याओं के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई हैं। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने भी क्षेत्र की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed