फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सपा-बसपा ने राजनीति को घृणित किया: यादव

सपा-बसपा ने राजनीति को घृणित किया: यादव

Tue, 20 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
सपा-बसपा ने राजनीति को घृणित किया: यादव
मुजफ्फरनगर। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा कि यूपी में 15 साल में सपा और बसपा ने राजनीति को घृणित करने का काम किया। युवा राजनीति से नफरत करने लगा था। भाजपा राजनीति में स्वच्छता और पारदर्शिता लाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

आदर्श कालोनी के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सुभाष यादव ने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक वातावरण को लगातार दूषित किया गया। सपा-बसपा ने राजनीति का ऐसा परिदृष्य पेश किया कि युवा राजनीति से नफरत करने लगा था। भाजपा राजनीति में शुद्धता लाने का काम कर रही है। युवा पार्टी से जुडे़ समाज और राष्ट्र के लिए काम करें पार्टी की यही योजना है। भाजपा की एक ऐसी पार्टी है जिसका कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है। कार्यकर्ता देश का पीएम, प्रदेश का सीएम और अन्य पदों पर जा सकता है। मोदी और योगी ने पूरे देश में एक माहौल बनाने का काम किया है। युवाओं में राजनीति के प्रति भी एक उत्साह जगा है। भाजपा युवाओं को जोड़ने के लिए देश भर में अभियान चला रहा है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष यादवेंद्र तिवारी, प्रदेश मंत्री सोनू सिंह, इंद्र नागर, केके शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, नितिन मलिक, वरुण, यशपाल बालियान, हरीश, मनोज, वैभव, गौरव सैनी, कुशवेंद्र तोमर, शिवांग त्यागी, शिव कश्यप, नरेंद्र चौधरी, जयदेव बालियान, रामनाथ, रोहित तायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed