{"_id":"5a9d871e4f1c1ba32a8bacdc","slug":"61520273182-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई में इंटरमीडिएट के 19 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई में इंटरमीडिएट के 19 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरमीडिएट के 19 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी
खतौली। सीबीएसई की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सोमवार से प्रारंभ हो गई। पहले दिन इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान खतौली में तीन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इंटरमीडिएट के 19 परीक्षार्थियों ने प्रथम दिन परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई।
परीक्षा केंद्र केके पब्लिक स्कूल में गोल्डन हार्ट एकेडमी खतौली और मॉडर्न पब्लिक स्कूल खतौली के इंटरमीडिएट के 321 बच्चों में से 309 बच्चों ने परीक्षा दी। इस केंद्र में 12 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र मेपल्स अकादमी में स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर, आर्यन पब्लिक स्कूल मीरापुर, गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल चितौड़ा, सूर्यदेव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मीरापुर व केके पब्लिक स्कूल खतौली के 234 बच्चों में से 229 ने परीक्षा दी, जिनमें से पांच बच्चों ने परीक्षा छोड़ी। केंद्र मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मेपल्स अकादमी खतौली, श्रीराम पब्लिक स्कूल खतौली और ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल मीरापुर के 200 बच्चों में से 198 बच्चों ने परीक्षा दी, जिनमें से दो बच्चों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा छोड़ दी।