{"_id":"5a5e4e714f1c1b81268b4be6","slug":"61516129905-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर की चपेट में जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर की चपेट में जिला
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। ठंडी हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर रखा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में सूरज निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली।
बीते एक माह से जिला पूरी तरह ठंड की चपेट में है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी क्षेत्र में पड़ रहा है। जिले में शीतलहर लगातार चल रही है। कोहरे और धुंध ने आम जीवन की रफ्तार को मंद कर दिया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में सूरज की धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिली। दिन में जहां तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, वहीं रात्रि में अभी भी कंपकंपाने वाली स्थिति है। शाम को पांच बजे के बाद से अगले दिन नौ बजे तक ठंड का अधिक असर रहता है। रात्रि में ठंड ज्यादा है। इस कारण रात्रि में आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। ठंड का बाजारों से लेकर यातायात तक पर असर पड़ रहा है।