फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मिशन इंद्रधनुष योजना में कोताही पर गिरेजी गाज

मिशन इंद्रधनुष योजना में कोताही पर गिरेजी गाज

Fri, 12 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष योजना में  कोताही पर गिरेजी गाज
मिशन इंद्रधनुष योजना में कोताही पर गिरेजी गाज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सघन मिशन इंद्रधनुष को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। अभियान की निगरानी के लिए कई टीमों को ब्लॉक स्तर पर लगाया गया है। कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि जिले में कोई भी संस्था हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण करने के लिए पंजीकृत नहीं है। लोगों को गुमराह करने वालों की जांच कराई जा रही है।

जनपद में शून्य और इससे अधिक आयु वाले बच्चों, गर्भवती महिलाओं को सात बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। यह टीकाकरण 18 जनवरी तक होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन स्तर पर भी 124 अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम लगी है। टीकाकरण पर निगरानी में अफसर और मुख्य कर्मचारियों द्वारा निरीक्षण कराया जा रहा है। शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण स्तर पर भी अभियान को परखा जा रहा है। कार्य मेें लगी टीमों ने विभाग को रिपोर्ट सौंपी है, जिसके माध्यम से सीएमओ को बताया गया है कि कुछ क्षेत्रों में विभाग से अलग लोग हेपेटाइटिस-बी का टीका लगा रहे हैं। इससे विभाग में खलबली मच गई है। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लिया है। विभाग ने सूचना जारी कर साफ किया है कि स्वास्थ्य विभाग के अलावा कोई अन्य संस्था हेपेटाइटिस-बी का टीका लगाने के लिए पंजीकृत नहीं है। हेपेटाइटिस-बी का फर्जी टीका लगाने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने प्रशासन की टीम के साथ मिलकर जांच-पड़ताल करने की योजना बनाई है। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि कुछ स्थानों पर शिकायत मिली है। जिसकी जांच कराई जा रही है। जल्द ही इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed