फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students face increased difficulties due to remote exam centers; 63 objections filed

Muzaffarnagar News: दूर-दराज परीक्षा केंद्रों से बढ़ी विद्यार्थियों की परेशानी, 63 आपत्तियां दर्ज

Sat, 31 Oct 2026 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Students face increased difficulties due to remote exam centers; 63 objections filed
- यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 70 केंद्र प्रस्तावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यार्थियों को दूर-दराज परीक्षा केंद्र आवंटित होने को लेकर सबसे ज्यादा आपत्तियां ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से दर्ज हुई हैं। इनमें विद्यार्थियों को मूल विद्यालय से काफी दूर केंद्र आवंटित होने के कारण होने वाली परेशानी को लेकर सवाल उठाए गए हैं। विद्यालयों की मांग है कि परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नजदीकी केंद्र निर्धारित किए जाएं, ताकि उन्हें परीक्षा देने के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े।

जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 70 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इनकी संख्या दो कम है। केंद्रों के निर्धारण के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों की ओर से भी आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। किसान इंटर कॉलेज खुरड़ के प्रधानाचार्य और प्रबंध तंत्र ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

डीआईओएस हरिकेश यादव ने बताया कि प्रस्तावित केंद्रों के संबंध में मिली 63 आपत्तियों का अब परीक्षण किया जाएगा। जिला स्तरीय समिति निर्धारित मानकों, विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों और परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed