{"_id":"5a5270044f1c1b273c8b545c","slug":"61515352068-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों की सेवा सच्ची प्रभु भक्ति: ओमानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों की सेवा सच्ची प्रभु भक्ति: ओमानंद
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबों की सेवा सच्ची प्रभु भक्ति: स्वामी ओमानंद
मुजफ्फरनगर। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम शुक्रताल के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि गरीबों, जरूरतमंदों और असहाय की सेवा, मदद ही सच्ची प्रभु भक्ति है। त्याग, दान और निष्काम सेवा में जीवन की सार्थकता है।
गांधी पालीटेक्निक स्थित शिक्षाऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी ओमानंद जी महाराज ने 150 बागड़िया लुहारों, गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल, ऊनी वस्त्र, गुड़ वितरित किया। स्वामी ने कहा कि गरीबों की तन, मन, धन से सेवा करना सच्चा धर्म है। सर्दी और ठंड से पीड़ित जरूरतमंदों की सामर्थ से मदद करें। परमात्मा ने जिन्हें सुख, समृद्धि दी, वे दान का भाव रखें और असहायों की मदद करें। बागड़िया लुहार महाराणा प्रताप की फ़ौज के सिपाही हैं, जिनके पूर्वजों ने राष्ट्र की रक्षा में अहम बलिदान किया। देशभर में बागड़िया लुहार सड़कों पर ईमानदारी, मेहनत से आजीविका चलाते हैं। समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार बागड़िया लुहारों को आवास उपलब्ध कराए। उनके बच्चों की चिकित्सा, शिक्षा और रोजगार पर ध्यान दें। पूज्य गुरुदेव ने आजादी के बाद केंद्र सरकारों से अनेक सहायता योजनाएं चलवाई, ताकि बागड़िया लुहारों को व्यवस्थित तरीके से बसाया जा सके। इस मौके पर शिवकुमार गौतम, दीपक शर्मा, राजू आदि मौजूद रहे।