फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ‘गजल की एक शाम’ का आयोजन

‘गजल की एक शाम’ का आयोजन

Thu, 04 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
‘गजल की एक शाम’ का आयोजन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। नववर्ष के अवसर पर मोहल्ला मुश्तर्क स्थित नसीम हाउस पर ‘गजल की एक शाम’ का आयोजन किया गया। जिसमें शायरों ने देश की वर्तमान राजनीति पर जमकर तंज कसे।
विज्ञापन

युवा शायर आरिफ फरीदी के नातिया कलाम से शुरू होने वाले कार्यक्रम में कलाम पेश करते हुए उस्ताद शायर शाहनजर सानी ने कहा, गुलसितां में बहार हो कैसे, जिंदगी खुशगवार हो कैसे। यूसुफ कुरैशी का कहना था, सफर भी दर्द का है राह आश्ना भी नहीं, चला उधर हूं कि जिस सम्त की हवा भी नहीं। हकीम शमीम अब्बासी का कहना था- हाथ उठे थे किसी ओर की खातिर उनके, मैं ये समझा कि मेरे हक मे दुआ मांगी है। डॉ ताहिर कमर का कहना था- बहुत मशहूर है पत्थर से शीशा टूटना लेकिन, कभी शीशे से लगकर खुद ही पत्थर टूट जाते हैं। हाफिज जाहिद अंसारी ने कहा, नफरतों के ही दरमियां हमको, प्यार का एक दिया जलाना है। अबदुस्सत्तार नैयर का कहना था, मिटाने वाले बुजुर्गों की शान रहने दे, कोई तो शहर में कच्चा मकान रहने दे। इनके अलावा आरिफ फरीदी, फैसल मोनू, सादिक कुरैशी, डॉ नसीम ने भी अपना कलाम पेश किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहनजर सानी और संचालन डॉ ताहिर कमर द्वारा किया गया। शमा रौशन मुशर्रफ इदरीसी और सभासद अफजाल कुरैशी ने संयुक्त रूप से की। इकबाल अंसारी, कालू मलिक, मनसब फरीदी, सादिक उजैर, आस मौहम्मद, जनरल, शाहनजर, हमजा, शुएब आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


घायल की उपचार के दौरान मौत
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। आठ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौहल्ला मुश्तर्क निवासी महबूब (35 वर्ष) पुत्र याकूब ऊर्फ पतला की बाइक की आठ दिन पूर्व कैथोड़ा के निकट विपरीत दिशा से आ रही भैंसा-बुग्गी से भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना में महबूब गंभीर घायल हो गया था। उचार के दौरान महबूब की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आकर घायल
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मीरापुर-जानसठ रोड पर एक ट्रक की चपेट में आने से मुझेड़ा निवासी एक युवक गम्भीर घायल हो गया। मुझेड़ा निवासी पूर्व प्रधान कालू का पुत्र साजिद बाइक से दोपहर करीब एक बजे संभलहेड़ा से अपने गांव की ओर आ रहा था। हाईवे पर श्रीराम होटल के सामने एक ट्रक की चपेट में आने से साजिद (25) गंभीर घायल हो गया। घायल को मुजफ्फरनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है।


टिकौली मिल ने भुगतान भेजा
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। टिकौला चीनी मिल टिकौला के अधिशासी अध्यक्ष रवि कथूरिया ने बताया कि मिल ने 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 14.89 करोड़ रुपये संबंधित गन्ना समितियों/बैंकों को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed