फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एसडीएम से मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई

एसडीएम से मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई

Thu, 04 Jan 2018 01:02 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम से मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव ककरौली निवासी जय प्रकाश पुत्र बिशंबर ग्रामीणों को साथ लेकर तहसील में एसडीएम श्याम अवध चौहान मिला। बताया कि 24 दिसंबर 2017 को उसके पुत्र सोनू को गांव के ही दो युवक बुलाकर ले गए थे। जब उसने अपने पुत्र के मोबाइल पर फोन किया तो उसके साथी ने बताया कि वे गांव चौरावाला में कुछ काम से जा रहे हैं। शाम तक उसका पुत्र वापस नहीं आया तो उसने फिर फोन किया तो मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। तलाश करने पर सोनू घायल अवस्था में रजवाहा के पास पड़ा मिला। वे उपचार के लिए सोनू को चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने सोनू का मृत घोषित कर दिया। उसने ककरौली थाने में दोनों युवकों को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तो भेज था, लेकिन मुकदमा दर्ज करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक रुकने को पुलिस ने आश्वासन दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगने से हुई है। पुलिस ने अब हादसा होना बताते हुए मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया है। आरोप है कि पुलिस मामले को रफा दफा करना चाहती है। एसडीएम पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed