{"_id":"5a298a484f1c1bca678c0344","slug":"61512671816-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रधनुष रैली का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रधनुष रैली का शुभारंभ
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इंद्रधनुष रैली का शुभारंभ नवनिर्वाचित चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना और स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक मोहम्मद नदीम ने किया। उन्होंने बताया कि रैली के माध्यम से संवेदनशील गांव और कस्बे में लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिसमें टीबी, निमोनिया, काली खांसी, गला घोट, खसरा, टेटनस, जापानी बुखार आदि के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर हेमंत शर्मा, कीर्ति भूषण शर्मा, डा. अभिषेक, संजय कुमार, डॉक्टर शैली, प्रवीन कुमार, योगेश, उर्मिला, ज्योति, मीनाक्षी, हीना आदि मौजूद रहे।
प्रयोगात्मक परीक्षा 15 दिसंबर को
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गोमती कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या हिमांशु आर्य ने बताया कि इंटरमीडिएट व्यक्तिगत की परिषदीय परीक्षा 2018 आवेदन करने वाली छात्राओं को 15 दिसंबर को सुबह नौ बजे विद्यालय में खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।