फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अंडर-19 फुटबॉल टीम में अक्षुण्ण का चयन

अंडर-19 फुटबॉल टीम में अक्षुण्ण का चयन

Tue, 05 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
अंडर-19 फुटबॉल टीम  में अक्षुण्ण का चयन
अंडर-19 फुटबाल टीम में अक्षुण्ण का चयन
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। प्रदेश की अंडर-19 फुटबाल टीम में नालंदा पब्लिक स्कूल चरथावल के अक्षुण्ण त्यागी का चयन हुआ है। डॉ बीसी रॉय फुटबाल चैंपियनशिप पंजाब के होशियारपुर में आयोजित की जा रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम टूर्नामेंट के लिए रवाना हो गई।

अक्षुण्ण के लिए प्रदेश टीम से खेलने का यह पहला मौका होगा। वह टीम में स्ट्राइकर की भूमिका में होंगे। उत्तर प्रदेश का पहला मैच मिजोरम से छह दिसंबर को होगा। यह मुकाबला टीम के लिए काफी अहम होगा। इस जीत के बाद टीम को नॉक आउट दौर में प्रवेश करना आसान होगा। क्योंकि मिजोरम की टीम काफी मजबूत मानी जाती है। दूसरा मुकाबला सांई से और तीसरा 10 दिसंबर को तमिलनाडु से होगा। दो मैच जीतने वाली वाली टीम नॉक आउट दौर में प्रवेश कर जाएगी। नालंदा पब्लिक के कोच सोमेन रॉय ने बताया कि अंडर-19 टीम में शहर के खिलाड़ियों का चुना जाना हमारे लिए गौरव की बात है। प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। अक्षुण्ण ने बताया कि प्रदेश टीम की तरफ से खेलना उसके लिए गौरव की बात है। वाराणसी में टीम में चयन में उसके नाम शामिल किए जाने के बाद पिता प्रवीण, माता सुरेखा एवं मित्र बेहद प्रफुल्लित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed