फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भागवत भक्ति का सागर: ओमानंद

भागवत भक्ति का सागर: ओमानंद

Wed, 08 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
भागवत भक्ति का सागर: ओमानंद
भागवत भक्ति का सागर: ओमानंद
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)।
भागवत पीठ शुकदेव आश्रम शुक्रताल में संत-महात्माओं के परम सानिध्य में पोथी यात्रा का शुभारंभ हुआ। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि भागवत मानव के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है।
मंगल और प्रभु गीतों के साथ देशभर से आए संतों के पावन सानिध्य में भागवत पोथी यात्रा शुकदेव आश्रम परिसर में निकाली गई। शुभारंभ अवसर पर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि भागवत भगवान कृष्ण का शब्दाबतार है। भागवत जीवनदायिनी और मोक्षदायिनी है, भगवान वेदव्यास जी के ह्दय से निकली हुई अमृत वाणी है। जीवन में सकारात्मक, रचनात्मक दृष्टिकोण पैदा करती है। भागवत भक्ति का सागर है। भागवत का ज्ञान लोक-परलोक सुधार कर पापों को नष्ट करता है। भागवत प्रभु भक्ति और परमार्थ की शिक्षा देकर सुखी जीवन जीने की कला सिखाती है। कथा व्यास चिन्मयानंद मिशन के प्रसिद्ध संत श्री प्रथमेशनंद जी महाराज ने कहा कि महर्षि शुकदेव मुनि की तपोभूमि में भागवत कथा श्रवण से जीवन को पापों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

सद्कर्मों की प्राप्ति के लिए आत्मानुकूल धर्मानुरागी बने। जीवन ही धन्य नहीं होगा, बल्कि संतान और परिवार पर भी ईश्वर कृपा बरसेगी। स्वामी चिदरूपानन सरस्वती ने कहा कि जीवन मे पुण्य कर्म ही सबसे बड़ी संपदा है। अमृतसर, पंजाब से पधारे यज्ञमान जेएल गुप्ता तथा संजय शर्मा ने विधि विधान से पूजन कराया। भागवत भक्तों ने वीतराग स्वामी कल्याणदेव जी महाराज के समाधि मंदिर में चरण वंदना की। राघवेंद्र ब्रह्मचारी, सुमन कृष्ण शास्त्री, श्यामचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed