फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा और बसपा प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

भाजपा और बसपा प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Tue, 07 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
भाजपा और बसपा प्रत्याशियों ने भरे पर्चे
भाजपा और बसपा प्रत्याशियों ने भरे पर्चे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से सुधा राज शर्मा और बसपा से मुदस्सिर रहमान ने नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए अब तक दो ही नामांकन हुए हैं। वहीं, सदस्य पद के लिए शहर में 117 ने अपने पर्चे भरे। जिले की दस निकायों में सोमवार को कुल 526 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन स्थल पर काफी भीड़ रही। भाजपा प्रत्याशी सुधाराज शर्मा ने कलक्ट्रेट पहुंच नामांकन दाखिल किया। उनके साथ सांसद संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, अरविंद राज शर्मा आदि शामिल रहे। इसी के साथ बसपा प्रत्याशी मुदस्सिर रहमान ने भी नामांकन दाखिल किया। उनके साथ जियाउर्रहमान, जिलाध्यक्ष रामनिवास पाल, जोन कोआर्डिनेटर पुरुषोत्तम, प्रेमचंद गौतम, रविंद्र गौतम, चांदसिंह कश्यप आदि रहे। नगर पालिकाध्यक्ष के लिए अब तक केवल दो ही नामांकन दाखिल हुए हैं। 50 वार्डों के सदस्य पद के लिए 117 ने नामांकन दाखिल किया। इस कारण कलक्ट्रेट में काफी भीड़ रही। खतौली नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 11 और सभासद के लिए 62 ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

पुरकाजी में अध्यक्ष पद के लिए तीन और सदस्य के लिए 52 ने नामांकन किया। चरथावल में अध्यक्ष के लिए छह और सदस्य के लिए 31 ने पर्चे भरे। जानसठ में अध्यक्ष के लिए छह और सदस्य के लिए 48 ने नामांकन दाखिल किया। मीरापुर में अध्यक्ष के लिए सात और सदस्य के लिए तीस ने नामांकन किया। भोकरहेड़ी से अध्यक्ष पद के लिए नौ और सदस्य के लिए 23 ने पर्चा भरा। बुढ़ाना में अध्यक्ष पद के लिए चार और सदस्य के लिए 32 ने नामांकन किया। शाहपुर में अध्यक्ष के लिए दस और सदस्य के लिए 39 ने पर्चा भरा। सिसौली में अध्यक्ष के लिए दो और सदस्य के लिए 32 ने नामांकन किया। कुल 526 ने अपने नामांकन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed