फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गैस की किल्लत पर उपभोक्ताओं का हंगामा

गैस की किल्लत पर उपभोक्ताओं का हंगामा

Sat, 28 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
गैस की किल्लत पर  उपभोक्ताओं का हंगामा
गैस की किल्लत पर उपभोक्ताओं का हंगामा
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र में तीन दिन से गैस नहीं मिलने से शुक्रवार को उपभोक्ताओं का सब्र का बांध टूट गया। गैस गोदाम के सामने मुजफ्फरनगर मार्ग पर सिलेंडरों को रखकर जाम लगाने का प्रयास किया और जमकर हंगामा किया। चरथावल गैस गोदाम पर शुक्रवार को उपभोक्ता गैस लेने पहुंचे, लेकिन आपूर्ति नहीं किए जाने से खफा लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। खबर लगने पर डायल -100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर रखे सिलेंडरों को फिकवा कर आवागमन शुरू कराया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि तीन दिन से आपूर्ति नहीं होने से दूरदराज से आने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। पुलिस के समझाने के बाद उपभोक्ता शांत हुए।


बच्चों को स्कूली बैग वितरित
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। जूनियर हाईस्कूल लकड़संधा में स्कूली बच्चों को जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ ने सरकार द्वारा दिए जाने वाले बैग वितरित किए। प्रधानाचार्य सुरेशवती, प्रधान बबलू शेरवाल, मोहतसिम, विनय वर्मा, इंदु शर्मा, अमित पुंडीर, अमित शेरवाल और प्रीति शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed