{"_id":"59c957564f1c1bae538b46c1","slug":"61506367318-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली डिपो की आमदनी बढ़ाने को वोल्वो बस सेवा फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली डिपो की आमदनी बढ़ाने को वोल्वो बस सेवा फेल
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली डिपो की वोल्वो सेवा फेल
खतौली (मुजफ्फरनगर)। प्रदेश के रोडवेज डिपो में एकमात्र खतौली डिपो ऐसा है, जिससे परिवहन विभाग को आमदनी नहीं हो रही है। इस बात को परिवहन मंत्री ने भी कहा था। विभाग ने खतौली डिपो की आमदनी बढ़ाने को दो वोल्वो बस सेवा शुरू कराई थी। इन बसों से भी डिपो को पर्याप्त आमदनी नहीं हो पा रही है। इस डिपो के विभागीय प्रयास भी आमदनी बढ़ाने में सक्षम नहीं हो रहा है।
प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह दो माह पूर्व रोडवेज डिपो का निरीक्षण करने आए थे। मंत्री ने कहा था कि प्रदेश के डिपो में खतौली डिपो सबसे ज्यादा फिसड्डी है और न ही इससे कोई आमदनी है। मंत्री ने यह भी कहा था कि अगर आमदनी नहीं बढ़ी तो डिपो को बंद कर दिया जाएगा। इस डिपो में 70 निगम की बस, चार अनुबंधित, चार साधारण बस संचालित होती हैं। इन बसों से इनके अलावा विभाग ने आमदनी बढ़ाने को डिपो को दो वोल्वो सेवा शुरू की थी। अधिकारियों के मुताबिक दोनों बसें खतौली से दिल्ली और दिल्ली से देहरादून के लिए संचालित कराई गई। एक वोल्वो बस 516 किलोमीटर का सफर तय करती है। एक बस का प्रतिदिन का अनुमानित किराया डिपो में 2532 रुपए जमा हो रहा है। आमदनी से भी बेहद कम है। विभाग को उम्मीद जगी थी कि इन दोनों वातानुकूलित बसों से डिपो का आमदनी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। एआरएम वीपी अग्रवाल ने कहा कि डिपो की आमदनी बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।