{"_id":"5997341b4f1c1bab778b48e6","slug":"61503081499-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज में सोपान शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज में सोपान शिविर का समापन
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में सोपान शिविर का समापन
खतौली। कबूल कन्या इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट के तत्वावधान में आयोजित तृतीय सोपान शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को ट्रैफिक के नियमों के बारे में जानकारी दी।
प्रभारी एसके वर्मा, जिला प्रशिक्षक गुंजन, नेहा सिंह का सहयोग रहा। शिविर में 129 स्काउट्स और 75 गाइड्स समेत कुल 204 प्रतिभागी मौजूद रहे। जिनमें देवी मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज भैंसी, कबूल कन्या इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज शिवपुरी, जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी, जनता इंटर कॉलेज कैलावड़ा, जैन इंटर कॉलेज खतौली, चौधरी तिलकराम इंटर कॉलेज, सीताशरण इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, पिकेट इंटर कॉलेज, शिशु शिक्षा निकेतन से स्काउट्स/गाइड्स ने प्रतिभाग किया। समापन के अवसर पर झंडारोहण जिला मुख्य आयुक्त शिवकुमार यादव के द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रधानाचार्या सीमा त्यागी की अध्यक्षता और एसके वर्मा के संचालन में संपन्न हुआ। कुसुम, बंधु, सीमा चौहान, डा. चंद्रमोहन शर्मा, महेश चंद, कुलदीप कुमार, राजेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।