{"_id":"5988bcee4f1c1b4f618b467b","slug":"61502133486-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़ेगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़ेगी सपा
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़ेगी सपा
मुजफ्फरनगर। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ सपा मुहिम चलाएगी। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने के लिए बिगुल फूंका गया है। क्रांति दिवस से सपाई जनसभा कर देश बचाओ-देश बढ़ाओ रैली निकालेगी। वहीं, क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में गुलाम मोहम्मद ने कहा कि देश-प्रदेश सरकार के कहने और करने में अंतर है। लालच देकर एमएलसी तोड़े जा रहे हैं, ताकि जनता के बीच चुनाव में न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर लोगों का बंटवारा कर एक खौफ का वातावरण बनाया जा रहा है। इससे देश को गर्त में धकेला जा रहा है। लोगों की आवाज बुलंद करने के लिए सपा नौ अगस्त को क्रांति दिवस से नई क्रांति का बिगुल बजाएगी। प्रदेशभर में देश बचाओ-देश बढ़ाओ रैली निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा कि सुशासन के नाम पर जिन्होंने वोट लिया, अब वही जनता का शोषण कर रहे हैं। प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। सपा की योजनाओं के नाम बदलकर प्रदेश सरकार वाहवाही लूट रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रमोद त्यागी एडवोकेट, उमा किरण, जिया चौधरी, सूर्यप्रताप राणा, रागिब कुरैशी, असद पाशा, शौकत अंसारी आदि मौजूद रहे।