फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लोन जमा करने के बाद भी नोटिस जारी

लोन जमा करने के बाद भी नोटिस जारी

Tue, 01 Aug 2017 12:35 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
लोन जमा करने के बाद भी नोटिस जारी
जिलाधिकारी से शिकायत की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंजाब नेशनल बैंक ने एक ऐसे उपभोक्ता को भी नोटिस जारी कर दिया, जो बैंक का पूरा पैसा जमा कर चुका है। जमा पैसे की रसीद भी उसके पास है। पीड़ित ने डीएम से शिकायत की है।
जनकपुरी निवासी बिजेंद्र पांचाल ने हनुमान चौक की पीएनबी की शाखा से ऋण लिया था। बिजेंद्र का कहना है कि वह बैंक का ब्याज सहित समस्त पैसा जमा कर चुका है, जिसकी रसीद भी उसके पास है। इसके बाद भी बैंक ने उसे नोटिस जारी कर दिया गया है। सोमवार को भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के देशपाल पांचाल के नेतृत्व में समाज के लोग डीएम से मिले। पूरा मामला उन्हें बताया, जो पैसा जमा किया गया, उसकी रसीद भी दिखाई गई। पीड़ित ने एक कर्मचारी पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। रामपाल सिंह, अजय सैनी, राकेश, विनोद, जगदीश, आकाश, पूनम, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहम्मद रफी तू बहुत याद आया
मुजफ्फरनगर। पार्श्वगायक मोहम्मद रफी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई।
गायक मुकेश राज के आवास पर आयोजित संगीत मय श्रद्धांजलि सभा में रफी साहब के बारे में बताया गया। रफी एक ऐसे गायक थे, जिन्होंने 26 हजार गाने गाए। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है। अनेकों राष्ट्रीय एवं फिल्म फेयर पुरस्कार उन्हें मिले। दिलीप कुमार, राजकुमार, धर्मेंद्र, राजेंद्र कुमार और शम्मी कपूर के लिए उन्होंने विशेष रूप से गाने गाए। इस अवसर पर गायकों ने गाना गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रमेश गोस्वामी, संजीव गिल, मदन ढींगरा, एस.कुमार, पवन मेहरा, कुशल, अर्पित गोयल, मनोज मेहरा, मनु राज, तनुराज ने संगीतमय प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed