{"_id":"597b89f44f1c1b09738b45ac","slug":"61501268468-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद हुए उद्योगों को चालू कराए जाने की जरुरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद हुए उद्योगों को चालू कराए जाने की जरुरत
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कालेज में उद्यमियों एवं व्यापारियों के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें समस्याओं एवं निदान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जनपद में बंद हो चुके उद्योगों को चलाए जाने की जरूरत है, ताकि शहर में विकास का पहिया तेजी से दौड़ सके।
शुभारंभ मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, डीएम जीएस प्रियदर्शी, कालेज चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन व व्यापारियों में आपसी सामंजसय होना चाहिए। छोटे-बडे़ उद्योगों से समाज आर्थिक रूप से तो मजबूत होता ही है साथ ही बेहतर रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं। साथ ही व्यापारियों को पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना चाहिए। डीएम ने कहा कि जनपद एनसीआर में शामिल है। जिसके चलते यह उद्योग एवं व्यापार के लिए सबसे अच्छा क्षेत्र है।
डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि उद्योगों व्यापार में आने वाली परेशानियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से ट्रेड यूनियन की स्थापना की जरुरत है। विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने व्यापारियों का बहुत शोषण किया है। योगी सरकार की नीतियों से व्यापारियों में एक नई ऊर्जा संचार हुआ है। संचालन जनमंच संस्था के अध्यक्ष निशांक जैन ने किया। सतीश गोयल, भीमसैन कंसल, नीरज गुप्ता, नीरज केडिया, विपुल भटनागर, अशोक बाठला, अंकित, प्रमोद मित्तल आदि मौजूद रहे।