फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कन्या भ्रूण हत्या रोकने को तपस्या का समापन

कन्या भ्रूण हत्या रोकने को तपस्या का समापन

Sun, 25 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
कन्या भ्रूण हत्या रोकने को तपस्या का समापन
मोरना(मुजफ्फरनगर)। गंगा खादर में वन आश्रम में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के उद्देश्य से तपती दुपहरी में रेत में तपस्या का समापन हो गया। साधु संतों ने युवा संदीप भगत को आशीर्वाद देकर उनके द्वारा किए गए समाजहित के कार्यों को सराहा। इस दौरान आयोजित भंडारे के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

गंाव दरियाबाद की तलहटी गंगा खादर में वन आश्रम में चार से 24 जून तक तपती दुपहरी में गर्म रेत पर आस्था के भाव के साथ तपस्या का आयोजन किया गया था। युवा संदीप भगत ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने को लेकर भगवान शिव की कठोर उपासना की। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वामी गोपालाचार्य महाराज ने कहा कि सच्चे मन ओर निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करता है, उस पर भगवान की सदा कृपा बनी रहती है। कन्या भ्रूण हत्या करना महापाप है, जिससे मानव जाति को बचना चाहिए। जब से सृष्टि है, तब से नारी जाति को सम्मान दिया जाता है। जिस देश में नारी का सम्मान नही किया जाता, उस समाज देश के विनाश को कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी कृपाल दास महाराज तथा संचालन सेठपाल ने किया। भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान जिला कुश्ती संघ सचिव अमित राठी, प्रधान शहजाद अन्सारी, बबलू यादव राजनीश यादव, लोकेश, राजवीर, सचिन, मुकेश जोनी, धीर सिंह, टिकूं आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed