{"_id":"5946d1d24f1c1b58458b46d6","slug":"61497813458-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट पर चालक को जल्द देख सकेंगे ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट पर चालक को जल्द देख सकेंगे ऑनलाइन
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
रूट पर चालकों की ऑनलाइन होगी निगरानी
मुजफ्फरनगर। डीजल टैंक को ऑनलाइन होने के साथ चालकों पर भी नियम लागू करने की तैयारी है। रूट पर बस की वीटीएस से लोकेशन जानने के साथ अधिकारी चालक को भी ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए डीजल ऑटोमेशन प्रोग्राम में चालक का भी ब्योरा दर्ज किया जा रहा है।
परिवहन निगम बसों के साथ अनेक व्यवस्थाओं को हाईटेक करने में लगा है। बसों की स्पीड पर ब्रेक लगा दिया गया है। चालक निर्धारित गति में ही बस को रूट पर दौड़ा सकते हैं। क्योंकि निगम की प्रत्येक बस में व्हैकिल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) लगा हुआ है, जिससे की बस की स्पीड कंट्रोल होने के साथ लोकेशन मिलती रहती है। साथ ही डीजल टैंक पर आरएफआईडी रिंग फिट किया गया है। आरएफआईडी सिस्टम में अभी तक बसों की ही डिटेल फीड की गई है। इसमें बस का नंबर, चेचिस नंबर के साथ उसके रूट फीड हैं। अब इस सिस्टम में चालक की डिटेल भी फीड की जा रही है. ताकि रूट पर चलते समय अधिकारी डीजल के साथ चालक की भी जानकारी ले सके। चालक का ब्योरा दर्ज होने पर अधिकारी रूट पर उसके एवरेज, लोड फैक्टर आदि की जानकारी ऑटोमेटिक रिसीव कर लेगा। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि आरएफआईडी सिस्टम पर चालकों का ब्योरा दर्ज किया जा रहा है।