फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   61 candidates remained absent in commerce and computer exams

Muzaffarnagar News: वाणिज्य और कंप्यूटर की परीक्षा में 61 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Fri, 24 Feb 2023 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
61 candidates remained absent in commerce and computer exams
प्रथम पाली में इंटर और द्वितीय पाली में हाईस्कूल के विद्यार्थी नहीं थे पंजीकृत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की वाणिज्य और इंटरमीडिएट की कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। इसमें 61 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। शुक्रवार को द्वितीय पाली में अग्रेंजी की परीक्षा होगी। यह परीक्षा जिले के सभी 75 केंद्रों पर होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में केवल 42 केंद्रों पर परीक्षा हुई। वहीं, द्वितीय पाली में 18 केंद्रों पर परीक्षा हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल के 1559 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 1513 ने वाणिज्य की परीक्षा दी। जबकि 46 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के 716 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 701 ने कंप्यूटर की परीक्षा दी, जबकि 15 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में 61 छात्र-छात्राएं गैर हाजिर रहीं।
विज्ञापन


देर रात किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बुधवार देर रात राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों को परखा। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए गए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को भी चेक किया। बताया कि जिस जगह उन्हें किसी कैमरे में गड़बड़ी मिली, वहां तुरंत ही फोन कर अलर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ आसान तो कुछ आए मुश्किल प्रश्न
प्रथम पाली में वाणिज्य की परीक्षा देकर लौटी दसवीं की छात्रा सानिया और वंशिका ने कहा कि वैसे तो पेपर आसान था, लेकिन कुछ प्रश्न मुश्किल भी आए।उन्होंने सभी प्रश्नों को हल कर दिया। एक या दो प्रश्न ऐसे भी थे, जो सिलेबस में से नहीं आए थे। ऐसे में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed