फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   60 thousand liters of adulterated oil found in the factory tank

बेगराजपुर की फैक्टरी के टैंक में 60 हजार लीटर मिलावटी तेल मिला

Thu, 28 Mar 2019 12:13 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Thu, 28 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
60 thousand liters of adulterated oil found in the factory tank
फैक्टरी में जांच करने पहुंची अधिकारियों की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
खतौली के मंसूरपुर में बेगराजपुर की एक फैक्टरी के अंदर भूमिगत नौ टैंकों में करीब 50-60 हजार लीटर मिलावटी तेल का भंडार मिलने पर प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। तेल की जांच के दौरान पूर्ति निरीक्षक सहित टीम के सदस्यों की आंखों में जलन होने लगी। नतीजतन टीम तेल की जांच नहीं कर सकी। इस पर एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए फैक्टरी में सील लगवा दिया है। एसडीएम के मुताबिक बृहस्पतिवार यानि आज मुजफ्फरनगर से टीम बुलवाकर तेल की जांच कराई जाएगी।

एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को जिलाधिकारी को किसी ने मोबाइल फोन पर सूचना देकर शिकायत करते हुए बताया कि मंसूरपुर के बेगराजपुर क्षेत्र की एक फैक्टरी में मिलावटी केरोसिन का भंडारण है। डीएम ने शिकायत मिलने पर एसडीएम को पूर्ति निरीक्षक टीम को साथ लेकर जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए। एसडीएम अपने साथ पूर्ति निरीक्षक रजनी चौधरी और उनकी टीम तथा मंसूरपुर पुलिस को साथ लेकर बेगराजपुर में फैक्टरी में पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि फैक्टरी के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन


एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक की टीम पुलिस को साथ लेकर फैक्टरी के पीछे से अंदर पहुंचे। फैक्टरी के अंदर घुसने पर पता चला कि भूमिगत नौ टैंक दबे हुए हैं। टैंक में भरे तेल की पूर्ति निरीक्षक की टीम जांच करने लगी। इस दौरान टीम के आंखों में जलन होने लगी और तेज दुर्गंध आने लगी। टीम को प्रथम दृष्टया जांच में पता चला कि टैंक  में करीब 50-60 हजार लीटर मिलावटी तेल भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभवत: इन टैंक में तरल पदार्थ हो सकता है, जिसको केरोसिन में मिलाया जाता है। एसडीएम ने बताया इस संबंध में एडीएम को अवगत करा दिया गया है। मुख्यालय से तेल की जांच के लिए टीम भेजने की बात की गई है। शाम तक टीम के नहीं पहुंचने पर एडीएम के निर्देश पर एसडीएम ने फैक्टरी को सील करवा दिया। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल फैक्टरी पर सील लगा दी है। आज सुबह मुख्यालय से टीम के साथ तेल की जांच कराई जाएगी। मिलावटी तेल का भंडारण पाए जाने पर फैक्टरी मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed