{"_id":"5a57b26d4f1c1b6c188b471c","slug":"6-593-people-will-meet-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 6, 593 लोगों को मिलेंगे मकान, विजन कंपनी ने शहर के सर्वे का कार्य किया पूरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 6, 593 लोगों को मिलेंगे मकान, विजन कंपनी ने शहर के सर्वे का कार्य किया पूरा
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
सूची में अपना नाम देखते शहरवासी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना में पहली सूची में शहर के 6,593 लोगों को पात्र माना गया है। इनमें 534 लोगों को मकान बनाने के लिए छह लाख तक ऋण मिलेगा। 3778 लोग ऐसे मिले जो किराए पर रहते हैं, जिनके पास अपनी जमीन नहीं है।
इन्हें आवास दिए जाएंगे। 1388 ऐसे पात्र मिले हैं, जिन्हें मकान बनाने के लिए ढाई लाख के हिसाब से अनुदान दिया जाएगा। 893 लोग ऐसे मिले, जिनके पास एक कमरा है, उन्हें और अधिक निर्माण करने के लिए डेढ़ लाख का अनुदान मिलेगा।
जिला परियोजना अधिकारी डूडा धन प्रकाश ने बताया कि पीएम आवास योजना के पात्रों की जांच कर रही विजन ईआईएस कंसल्टिंग कंपनी ने अपनी जांच पूरी कर सूची नगर पालिका को उपलब्ध करा दी है। शहर से 31584 लोगों ने आवास के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
इनमें 10474 लोगों के आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं। 11958 अभी पेंडिंग हैं। 851 ऐसे आवेदक हैं, जिन्होंने डाक्यूमेंट पूरे नहीं किए हैं। धन प्रकाश ने बताया कि इस सूची में 534 ऐसे पात्र सामने आए हैं, जिनके पास अपनी जमीन है।
इन्हें 60 वर्ग मीटर में मकान बनाने के लिए तीन से छह लाख तक का ऋण साढ़े छह प्रतिशत ब्याज की दर से 15 साल तक के लिए दिया जाएगा। 3778 परिवार ऐसे हैं जो किराए पर रहते हैं, इनके पास मकान के लिए जमीन नहीं है।
इन परिवारों को विकास प्राधिकरण द्वार आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। कुछ लोगों को कांशीराम आवास में और कुछ को प्राईवेट बिल्डर्स से मकान दिलाए जाएंगे। इन लोगों को ढाई लाख सरकार देगी, बाकी ऋण दिया जाएगा।
शहर में 1388 ऐसे लोगों का चयन पात्रता सूची में हुआ है, जिन्हे आवास बनाने के लिए ढाई लाख का सीधे अनुदान दिया जाएगा। 893 ऐसे पात्र भी सामने आए हैं, जिन लोगों के पास एक कमरा बना है और वह बाकी निर्माण करना चाहता है, ऐसे पात्रों को डेढ़ लाख के हिसाब से अनुदान दिया जाएगा। इस तरह की योजना में आवेदन करने वाले 279 के आवेदन रिजेक्ट हुए हैं।
शहर में 10474 का अता-पता नहीं मिला
मुजफ्फरनगर। पीएम आवास योजना में पात्रता की जांच कर रही एजेंसी को शहर में 10474 लोगों का अता-पता नहीं मिला। जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने अलग-अलग पते से कई-कई आवेदन कर दिए। ऐसे सभी लोगों के आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए।
पालिका परिसर में नाम देखने को लगी भीड़
मुजफ्फरनगर। पीएम आवास योजना के पात्रों की सूची नगर पालिका के प्रांगण में चस्पा कर दी गई है। सूची में अपना नाम देखने के लिए पालिका में लोगों की भीड़ लगी गई है। लोग यह भी पूछ रहे हैं कि अब उन्हें मकान कहां मिलेगा। पैसे मिलने का प्रोसिजर कैसे पूरा होगा।