फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   595 directors were elected in 65 committees

65 समितियों में 595 संचालक चुने गए, आज सभापति, अन्य प्रतिनिधि चुने जाएंगे 

Tue, 30 Jan 2018 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 30 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
595 directors were elected in 65 committees
चरथावल में मतदान के दौरान हंगामा करते मतदाता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जनपद में 68 सहकारी समितियों में से 65 पर सोमवार को संचालक पदों के लिए चुनाव हुए। कुल 595 संचालक चुने गए हैं। सभापति के लिए सभी समितियों में आरक्षण तय कर दिया गया है। 30 जनवरी को सभी समितियों में सभापति और अन्य प्रतिनिधियों के चुनाव होंगे। एआर कॉपरेटिव प्रदीप सिंह ने बताया कि जिले में सभी जगह शांतिपूर्वक चुनाव हुए हैं। विजयी समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाले। 
विज्ञापन


चरथावल में सहकारी समितियों के संचालक पदों पर हुए 21 पदों के नतीजे घोषित हो गए। चरथावल प्रथम में कुबेरदत्त त्यागी, चरथावल सर्किल दो में अमरीश, कसियारा सर्किल में जहीर, कुटेसरा में अब्दुल रऊफ, घिस्सुखेड़ा में वेदप्रकाश, चौकड़ा में भोपाल और दहचंद में कांति देवी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


समर्थकों ने कस्बे में ढोल-नगाड़ों के साथ विजयी जुलूस निकाला और पटाखे छोड़कर जश्न मनाया। दोनों सर्किलों पर तीन पूर्व चेयरमैन की प्रतिष्ठा दांव लगी थी। यहां उन्हीं के समर्थित उम्मीदवारों के हाथ बाजी लगी। समिति के एमडी राजकुमार ने बताया कि अकबरगढ़ से राकेश, न्यामू से इनाम, बिरालसी प्रथम से कैलाशो, पीपलशाह से लता, बिरालसी दो से अमित, भमेला से सुधीर, रोनी हरजीपुर से रमेश ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूधली समिति से नामांकन वाले दिन बुडढ़ाखेड़ों से श्याम सिंह, छिमाऊ से राजवीर और अलीपुरा से शक्ति निर्विरोध चुने गए थे, जबकि छह पदों पर चुनाव के नतीजों के बाद दूधली प्रथम से ज्ञानवती, दूधली दो से गुड्डी, कान्हाहेड़ी से अतर सिंह, बाढ़ से प्रवीण, टांडा से भूपेंद्र और बलवाखेड़ी से नेत्रपाल संचालक पद के लिए चुने गए। 

पुरकाजी में करीब नौ बजे चुनाव अधिकारी प्रेम सिंह की देखरेख में शुरू हुआ मतदान दोपहर तीन बजे संपन्न हो गया। उसके तुरंत बाद मतों की गिनती का कार्य शुरू किया गया, जिसमें कस्बे के वार्ड नंबर एक पर नूर खां, वार्ड नंबर 2 से आजाद, फलौदा में अरविंद, रंडावली में नगीना सिंह, नूरनगर में महिपाल, गोधना में गीता, शकरपुर में संयोगिता, लखनौती में सुरेंद्र राठी ने संचालक पद पर जीत हासिल की है।

ग्राम धमात से महीपाल को निर्विरोध संचालक चुन लिया गया था। इसके अलावा ग्राम खाईखेड़ी समिति में ब्रजपाल, दयानंद, रामभूल, सविता, ऊषा ने भी जीत हासिल की है। यहां पर लालबीर, पदम सिंह, सुनीता और अनिरुद्ध को पहले ही निर्विरोध संचालक चुना जा चुका है। ग्राम शेेरपुर समिति पर आठ संचालक पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए। मात्र एक संचालक पद पर चुनाव हुआ, जिसमें महेन्द्र कौर ने जीत हासिल की है। 

मीरापुर। क्षेत्र में साधन सहकारी समितियों के चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो गए। साधन सहकारी समिति भुम्मा के छह पदों पर संतरपाल, कुलदीप सिंह, मुस्तकीम निवासीगण भुम्मा, ब्रजपाल निवासी नंगला खेपड़ तथा मिथलेश और कविता निवासी गांव खेडी सराय निर्वाचित घोषित किए गए।

साधन सहकारी समिति सिकरेड़ा में छह पदों पर हुए चुनाव में सुरेंद्र कुमार रसूलपुर, चमनी देवी कैलापुर, अवतार सिंह देवल, अरविंद कुमार शिवपुरी, नरेंद्र कुमार सिकरेडा चुने गए। कासमपुर खोला में हुए मतदान के बाद धर्मसिंह व लीलू सिंह कासमपुर खोला, अमित व सतवीर निवासी निजामपुर कांटे के मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदियों को हराने में सफल रहे। क्षेत्र की अन्य समितियों 20 सदस्य 23 जनवरी को निर्विरोध चुने गए थे। 

रोहाना। किसान सेवा सहकारी समिति बहेड़ी में संचालक के चुनाव में पांच डायरेक्टर निर्वाचित हुए और चार निर्विरोध चुने गए। रोहाना कलां से संजीव त्यागी, बड़कली से विमला, सादपुर में कासमअली, बहेड़ी नंबर एक से प्रदीप, बहेड़ी नंबर दो से बबीता निर्वाचित हुए।

निर्वाचन अधिकारी नवीन कुमार और सहायक चुनाव अधिकारी वेदपाल सिंह ने बताया कि रोहाना खुर्द से संजीव भारद्वाज, बाननगर से मनोज, आखलोर-बधाई से रूबी और सैदपुर से राजपाल निर्विरोध डायरेक्टर बने है। एमडी नंद किशोर ने बताया की मंगलवार यानिज आज सभापति के चुनाव होंगे। 

भोपा। तीन सहकारी समितियों के संचालक पदों के लिए चुनाव हुआ। भोपा की किसान सेवा सहकारी समिति के संचालन पद पर श्यामलाल जौली, ओमपाल धीराहेड़ी, धीरसिंह बेहडाथ्रू, मौहम्मद रफी नंगला बुजुर्ग, सुभाष निरगाजनी, विरेंद्र भोपा, ऊषा शर्मा रहकड़ा, शिवकुमार भंडूरा और संतोष अथाई को सर्वसम्मति से चुना गया।

चुनाव अधिकारी अवधेश कुमार और एमडी विरेंद्र सिंह मौजूद रहे। सीकरी साधन सहकारी समिति में ओमवीर, राजीव, किलोरी, सुदेशपाल जीते। राहूल गड़वाड़ा, मजलिसपुर तौफिर के बचन सिंह, ओमकार सिंह व सीकरी की जुलेखा बेगम, उस्मानी बेगम को र्निविरोध चुना गया। गादला में मोती, अनिल गादला, पंकज नंहेड़ा, बिमलेश बरूकी, राजेंद्र रसूलपुर, ऋषिपाल रसूलपुर, सुरेंद्र जीते। छुटपुट घटनाओं को छोड़ चुनाव संपन्न हुआ। 

छपार। बसेडा किसान सेवा सहकारी समिति में संचालक पदों का चुनाव निर्वाचन अधिकारी विनय त्यागी ने कराया। बसेडा से महावीर सिंह,कमलेश, श्रीपाल चुने गए। तेजलहेडा नवाब सिंह,मायावती, हारून अली, धमेंद्र कुमार,विजयी हुए। बसेडी से सोना देवी, भैसरहेडी से आजाद, साधन सहकारी समिति बढेडी के लिए सिसौना से गोपीचंद, अजब सिंह, दत्तियाना से अशोक कुमार, शरणवीर, इंद्रपाल सिंह, परेई से कविता, ललिता, बढेडी से प्रविंद्र, प्रदीप कुमार जीते।

रेई साधन सहकारी समिति से बिजोपुरा में रामवती, सुरेन्द्र सिंह, विजयी हुए। खामपुर में विमला देवी, साजिद जीते। मेदपुर से राकेश शर्मा, बढीवाला से जाबिर, रेई से मनोज त्यागी, राजकुमार,पवित्रा निर्विरोध संचालक निर्वाचित हुए।  

तितावी। साधन सहकारी समिति लालू खेड़ी से शारदा, साल्हा खेड़ी से सुरेंद्र फौजी, बबीता, मोहम्मदपुर मॉडन से सुधीर, शिमलेश, अटाली से अमित, चरौली से देवेंद्र, अलीपुर से मुकेश कुमार, ओमबीर सिंह, सोहंजनी जाटान साधन सहकारी समिति के लिए बुडिना कला से देवेंद्र, उर्मिला, ब्रजेश, सतीश, सोहंजनी जाटान से सतेंद्र सिंह, विनीश मलिक, हरेंद्र पाल,

अमरेश, अखिलेश कुमार डायरेक्टर बने। बघरा लडवा से सम्पूर्णकौर, अमीरनगर से सुभाष मालिक, तितावी से जयपाल, ढींढावली से राजकुमार, बघरा से राजीव पाल, जसोई समिति के लिए नंगला पिथौरा से रामकुमार, विजयपाल, गुज्जरहेड़ी से मांगेराम, छतेला से विक्रम, धौलरा से मुकुल, पिपलहेड़ा से रामबीर चौहान, जसोई से इंदरपाल,विमला देवी, जरीन खान जीते। 

भौराकलां। भोराखुर्द साधन सहकारी समिति संचालकों के चुनाव में भोराखुर्द के राहुल, कमला, शर्मिष्ठा, सदरुद्दीननगर से जसबीर, सुबोध,भौराकलां से सोहनबीर, महक सिंह, संजीव, रणबीर संचालक बने। 

शाहपुर। शाहपुर साधन सहकारी समिति के लिए दुल्हेरा में सुभाष चंद्र, बाला देवी, जितेंद्र कुमार, पलड़ी साधन सहकारी समिति के लिए पलडी से नंदकिशोर सैनी, उमरपुर से रामपाल, कमालपुर से भागीरथी, पलड़ा से आसिफ, बसीकलां से राजू, आदमपुर से इस्लामुद्दीन विजयी हुए।


साधन सहकारी समिति सोरम के लिए धनायन से राकेश, चांदपुर से निरंकार, शाहजुड़डी से वीर सिंह, कसेरवा में लाल्ला, सोरम से बीना, तेजिंदर सिंह,विनोद कुमार जीते। साधन सहकारी समिति गोयला के लिए गोयला के ओम सिंह, विक्रम सिंह, मोरकुक्का से इंद्रपाल विजयी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed