फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   57477 students of the district will appear for UP Board exam.

Muzaffarnagar News: जिले के 57477 छात्र-छात्राएं देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

Wed, 20 Nov 2024 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
57477 students of the district will appear for UP Board exam.

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2025 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को संपन्न होंगी। इसके साथ ही दिसंबर से जनवरी के मध्य प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने की तैयारी है।
यूपी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार जिले से 57477 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल से 29333 और इंटरमीडिएट से 26206 छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देंगे। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के क्रम में केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। प्रस्तावित केंद्रों की संख्या 71 हैं लेकिन काफी संख्या में आई आपत्तियों के चलते अभी अंतिम रूप से केंद्र निर्धारित नहीं हुए हैं। जिला स्तरीय समिति 23 नवंबर तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उसके बाद 28 नवंबर तक चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची को ऑनलाइन पोर्टल पर सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन


दिसंबर से जनवरी के मध्य होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
जिला विद्यालय निरीक्षक डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि बोर्ड के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार 21 जनवरी से 5 फरवरी के मध्य प्रायोगिक परीक्षा प्रस्तावित हैं, लेकिन परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के मद्देनजर अब प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी जल्दी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो पालियों में होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा की शुरुआत 24 फरवरी को हिंदी और सैन्य विज्ञान के पेपर के साथ होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8.30 बजे 11.45 बजे तक रहेगी। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक रहेगी।




पिछले वर्ष भी 12 दिन में संपन्न हुई थी परीक्षा
एडीआईओएस शेलेंद्र त्यागी ने बताया कि 2023-24 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 दिन में पूरी कर ली गई थी। परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक हुई थी। इसके बाद 16 मार्च से मूल्यांकन का काम शुरू होकर 30 मार्च तक पूरा हो गया था। 20 अप्रैल को परिणाम जारी कर दिया गया था। इस बार परीक्षाएं 12 मार्च को खत्म हो जाएगी। उसके बाद मूल्यांकन और अन्य प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed