फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   56 families became homeless due to Hindon flood

Muzaffarnagar News: हिंडन की बाढ़ में बेघर हो गए 56 परिवार

Wed, 19 Jul 2023 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
56 families became homeless due to Hindon flood
बुढ़ाना में आश्रय स्थल में शाम के समय नाश्ता करते पीड़ित परिवार के सदस्य मौके पर तहसीलदार।
इन परिवारों के 334 सदस्यों ने बाढ़ आश्रय स्थल में ली शरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। हिंड़न नदी नदी की बाढ़ में 56 परिवार घर से बेघर हो गए है। इन परिवारों के 334 सदस्यों ने बाढ़ आश्रय स्थल में शरण ली है। बाढ़ आश्रय स्थल में प्रतिदिन संख्या बढ़ती जा रही है।
कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर-3 में बाढ़ आश्रय स्थल तथा राहत चौपाल बनाई गई है। मंगलवार को शाम करीब छह बजे तक 56 परिवारों के 334 सदस्य अपना घर छोड़कर बाढ़ आश्रय स्थल में पहुंच गए। तहसीलदार सतीश चन्द बघेल व नायब तहसीलदार अमन कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिए बाढ़ आश्रय स्थल पर पुलिस तैनात रहती है। दवाई आदि के लिए चिकित्सकों की टीम बाढ़ आश्रय स्थल पर निरीक्षण करने आती है। बच्चाें के लिए दूध व केले व अन्य सामग्री की व्यवस्था प्रशासन, समाज सेवी व नगर पंचायत द्वारा की गई है।
विज्ञापन

आश्रय स्थल के इंचार्ज नायब तहसीलदार अमन कुमार ने बताया कि हिंडन नदी का पानी कम नहीं हो रहा है। इस कारण बाढ़ प्रभावित परिवारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हिंडन और काली नदी में आई बाढ़ से 31 गांवों का हजारों बीघा कृषि क्षेत्रफल प्रभावित

बुढ़ाना। हिंडन और काली नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण तहसील क्षेत्र के 31 गांव प्रभावित हुए है। तहसीलदार सतीश चन्द बघेल ने बताया कि 25 गांव हिंडन नदी और छह गांव काली नदी की चपेट में आए है। सभी गांवों का कृषि क्षेत्रफल हजारों बीघा बैठता है। कृषि क्षेत्रफल का सर्वे करवाया जा रहा है। बाढ़ से हुए नुकसान का भी सर्वे करवाया जा रहा है। ग्रामीणों की सहायता के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष, राहत चौपाल, बाढ़ आश्रय स्थल तथा बाढ़ चौकी की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed