{"_id":"609191878ebc3e374e680834","slug":"520-new-infected-of-corona-found-muzaffarnagar-news-mrt5370800109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 520 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 520 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
कोरोना के 520 नए संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को भी 520 नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक देहात में 357 मरीज तथा शहर में 163 मरीज मिले हैं। 717 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, फिर भी जनपद में मरीजों की संख्या 4709 है।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट और किए गए एंटीजन टेस्ट में 520 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर से ज्यादा देहात में संक्रमित ज्यादा पाए गए है। इन मरीजों में 373 पुरुष और 147 महिलाएं शामिल हैं। आठ बच्चे भी संक्रमित मिले हैं। शहर में 163 मरीज मिले हैं। शहर से सटे क्षेत्र में 77, बघरा ब्लॉक क्षेत्र में 43, बुढ़ाना में 19, चरथावल में 17, जानसठ में 100, खतौली में 27, मोरना में 77, पुरकाजी में 28, शाहपुर में 20 मरीज मिले है। शनिवार को 717 मरीज स्वस्थ हुए है। अभी तक जनपद में 20533 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं, जिनमें से 15660 मरीज ठीक हो गए है, अभी भी जनपद में 4709 मरीजों का उपचार चल रहा है।
एसीएमओ समेत कई डॉक्टर संक्रमित
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और डॉक्टर भी संक्रमित हो रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि एसीएमओ डॉ शरण सिंह और उनकी पत्नी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। सर्विलांस टीम के डॉ. शमशेर भी संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा ऑपरेटर मोहित समेत कई कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
जिले में 3393 लोगों का टीकाकरण
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में मंगलवार को 3393 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के 1569 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई। 1824 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।