फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   52 cadets who performed best were honored52 cadets who performed best were honored

Muzaffarnagar News: सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले 52 कैडेट किए सम्मानित

Fri, 30 May 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
52 cadets who performed best were honored52 cadets who performed best were honored
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। 82 यूपी एनसीसी बटालियन के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी कैंप के समापन की पूर्व संध्या पर पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न गतिविधियों में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने पर 52 कैडेट्स को पुरस्कृत किया।

प्रथम सत्र में बेस्ट एएनओ फस्ट ऑफिसर जयवर्धन सिंह, ऑल कैंप बेस्ट कैडेट अभिलाष कुमार, बेस्ट वैपन ट्रेनिंग कैडेट उत्कर्ष कुमार, बेस्ट फायरिंग कैडेट दीपक कुमार, बेस्ट मैप रिडिंग कैडेट पलक अहलावत, बेस्ट एफसीबीसी कैडेट मोहम्मद आमिर, बेस्ट ऑब्सटेकल ट्रेनिंग कैडेट समीर मलिक, बेस्ट हेल्थ एंड हाइजीन कैडेट अभिनव कुमार, बेस्ट ड्रिल कैडेट समीर मलिक, बेस्ट कल्चर प्रोग्राम कैडेट वंशिका को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, संगीत एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुति हुई। कैंप कमांडेंट कर्नल प्रवीण भाल ने कहा कि जीवन में सफलता अर्जित करने और आगे बढ़ने के लिए अनुशासन का हमेशा पालन करें। प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट नितिन कुमार ने कहा कि कैंप के दौरान कैडेट ने अभ्यास सत्रों में अनुशासन का पूरा पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed