फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रतनपुरी में मुख्यमंत्री की आज जनसभा, तैयारियां पूर्ण

रतनपुरी में मुख्यमंत्री की आज जनसभा, तैयारियां पूर्ण

Mon, 08 Apr 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
रतनपुरी में मुख्यमंत्री की आज जनसभा, तैयारियां पूर्ण
रतनपुरी में मुख्यमंत्री की जनसभा आज, तैयारी पूरी
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी में सोमवार को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने रूट प्लान तैयार किया है। खतौली- बुढ़ाना मार्ग का यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। डीएम अजय कुमार पांडेय और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने हैलीपैड और सभास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जनसभा के दौरान खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर रैली में आने वाले वाहनों को छोड़कर कोई भी अन्य वाहन नहीं चलने दिया जाएगा। इसके लिए बुढ़ाना से खतौली की ओर जाने वाले सभी वाहनों को बुढ़ाना शुगर मिल तिराहे से शाहपुर, मंसूरपुर होते हुए खतौली की ओर भेजा जाएगा। जबकि खतौली से बुढ़ाना, कैराना की ओर जाने वाले सभी वाहनों को खतौली, मंसूरपुर, शाहपुर होते हुए बुढ़ाना भेजा जाएगा। गांव सठेड़ी गंगनहर पटरी से बुढ़ाना की ओर जाने वाले समस्त वाहन खतौली, मंसूरपुर, शाहपुर होते हुए बुढ़ाना की ओर जाएंगे। जनसभा में आने वाले सभी बड़े और छोटे वाहनों के लिए जनसभा के नजदीक गन्ना क्रय केंद्र व बाबा वरदान फिलिंग सेंटर और आसपास के कई कोल्हुओं पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सरधना क्षेत्र से जनसभा में आने वाले वाहनों के लिए रतनपुरी गांव से बाहर सरधना रोड पर स्थित कपिल सोम के भट्ठे पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। बुढ़ाना से रैली स्थल पर आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था काली नदी पुल के पास रहेगी।
विज्ञापन


जनसभा में सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद इंतजाम
जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। जनसभा और उसके आसपास पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया गया है। हैलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री की फ्लीट निकलने के लिए सड़क के दोनो ओर बेरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। मुख्य मंच पर भी सीमित व्यक्तियों को ही बैठने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा स्थल और हैलीपैड का निरीक्षण
डीएम अजय कुमार पांडेय और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने हैलीपैड और जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सभा स्थल के पास उपलों के बिटौड़ों को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य सभी व्यवस्थाओं पर दोनों अधिकारियों ने संतुष्टि व्यक्त की।


एसपी देहात ने पुलिस बल की ब्रीफिंग की
सुरक्षा व्यवस्था के इंचार्ज एसपी देहात आलोक शर्मा ने सुरक्षा में लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग की। उन्होंने ड्यूटी में लगे पुलिस बल को उनके ड्यूटी प्वाइंट के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था हेतु चार एएसपी, 10 सीओ, नौ प्रभारी निरीक्षक, 30 इंस्पेक्टर, 127 एसआई, 11 महिला एसआई, 64 हेड कांस्टेबल, 243 कांस्टेबल, 100 महिला कांस्टेबल और तीन कंपनी पीएसी लगाई गई है। ब्रीफिंग के समय एसपी क्राइम आरबी चौरसिया, एसपी पीएसी राकेश कुमार पांडेय, एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया, पीएसी कमांडेंट संजय सिंह के अलावा ड्यूटी में लगे समस्त सीओ और इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed