फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अभी तक कोई सांसद नहीं बना सका हैट्रिक

अभी तक कोई सांसद नहीं बना सका हैट्रिक

Wed, 20 Mar 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
अभी तक कोई सांसद नहीं बना सका हैट्रिक
अभी तक कोई सांसद नहीं बना सका हैट्रिक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोकसभा में कोई सांसद जिले से हैट्रिक नहीं लगा पाया। भाजपा के पूर्व सांसद सोहनबीर सिंह को मौका मिला था, लेकिन वह तीसरी बार जीत नहीं पाए। यहां के संसदीय इतिहास में उनसे पहले कांग्रेस के सुमत प्रसाद जैन भी लगातार दो बार सांसद चुने गए थे। वैसे कांग्रेस यहां से पांच बार और भाजपा चार बार जीतने में कामयाब रही है।

मुजफ्फरनगर संसदीय सीट से दो बार सांसद बनने का श्रेय केवल दो ही प्रत्याशियों को मिला है। शहर के नई मंडी निवासी सुमत प्रसाद जैन को वर्ष 1957 में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया। जनसंघ के हजारी लाल को शिकस्त देकर सुमत प्रसाद विजयी हुए। वर्ष 1962 में भी कांग्रेस पार्टी ने उन्हीं पर भरोसा किया। उन्हें 29, 475 मतों से जीत मिली और वह दूसरी बार भी संसद बने। संसद में हैट्रिक का मौका भाजपा के सोहनबीर सिंह को भी मिला था। वर्ष 1996 में सोहनबीर सिंह ने संजय चौहान और 1998 में हरेंद्र मलिक को हराकर लगातार दो बार जीतने का रिकॉर्ड बराबर किया था। वर्ष 1999 में कांग्रेस-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी सईदुज्जमां ने संसद में पहुंचने की सोहनवीर की हैट्रिक नहीं बनने दी थी। सईदुज्जमां 25,751 मतों के अंतर से उन्हें हरा कर पहली बार सांसद बने थे।
विज्ञापन

इनसेट
मुजफ्फरनगर के संासद :
वर्ष सांसद
1952 हीरा वल्लभ त्रिपाठी (कांग्रेस)
1957 सुमत प्रसाद जैन (कांग्रेस)
1962 सुमत प्रसाद जैन (कांग्रेस)
1967 लताफत अली खां (सीपीआई)
1971 विजयपाल सिंह (सीपीआई)
1977 सईद मुर्तजा (जनता पार्टी)
1980 गय्यूर अली खां (जनता पार्टी एस)
1984 धर्मवीर त्यागी (कांग्रेस)
1989 मुफ्ती मोहम्मद सईद (जनता दल)
1991 नरेश बालियान (भाजपा)
1996 सोहनबीर सिंह (भाजपा)
1998 सोहनबीर सिंह (भाजपा)
1999 सईदुज्जमां (कांग्रेस)
2004 मुनव्वर हसन (सपा)
2009 कादिर राना (बसपा)
2014 डॉ संजीव बालियान(भाजपा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed