{"_id":"5c8e8ff3bdec22146112566c","slug":"51552846835-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानसठ बाईपास पर टेंपो पर पलटा गन्ने लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानसठ बाईपास पर टेंपो पर पलटा गन्ने लदा ट्रक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ बाईपास पर गन्ने से लदा ट्रक टेंपो पर पलटा
मुजफ्फरनगर। शहर के जानसठ बाईपास पर रविवार दोपहर गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक सामने से आते सवारियों से भरे टेंपो पर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार दो महिलाओं समेत चार लोग गन्नों के नीचे दबने से घायल हो गए, जबकि अन्य ने किसी तरह टेंपो से कूदकर जान बचाई। टेंपो में दबे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर घंटों जाम लगा रहा, जिससे ट्रैफिक को भी डायवर्ट करना पड़ा। हादसे के बाद कुछ लोगों ने मौके पर हंगामा करने का भी प्रयास किया, जिन्हें हड़काते हुए काबू किया गया।
रविवार दोपहर शहर की तरफ से गन्नों से लदा ओवरलोड ट्रक पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जानसठ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांव शेरनगर के निकट पहुंचा, अचानक सड़क के गड्ढों में आकर ओवरलोड ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। गन्नों से लदे ट्रक के पलटते समय सामने से सवारियों को लेकर शहर की तरफ आ रहा एक टेंपो भी गन्नों के नीचे दब गया। गन्नों तले दब रहे टेंपो में सवार चालक समेत कई लोग तो कूदकर जान बचा गए, लेकिन दो महिलाओं समेत चार लोग टेंपो में ही गन्नों के ढेर तले दबे रह गए, जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इंस्पेक्टर नई मंडी संतोष कुमार सिंह, एसएसआई मदनसिंह बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों का सहयोग लेते हुए क्रेन मंगाकर टेंपो पर पलटे गन्नों के ढेर को हटवाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह गन्नों को हटवाकर टेंपो में दबी सवारियों को बाहर निकालते हुए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। घायलों में गांव निराना निवासी संतोष पत्नी रोहताश, अमरीता पत्नी कृष्णपाल व महमूद पुत्र मौसम के साथ ही मोहल्ला खालापार निवासी नदीम पुत्र नफीस शामिल हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक के साथ ही टेंपो चालक भी मौके से फरार हो गया, जिनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया
मुजफ्फरनगर। जानसठ बाईपास के निकट सवारियों से भरे टेंपो पर गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक के पलटने की घटना में कुछ लोगों द्वारा चार लोगों के मरने की अफवाह फैला दी गई। इससे मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, जो हंगामा करने पर उतारू होने लगे। मामला बढ़ता देख इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने सख्ती से काम लेते हुए ऐसे लोगों को जमकर हड़काते हुए वहां से भगाकर स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर लगा लंबा जाम
मुजफ्फरनगर। गांव शेरनगर के पास हुए हादसे के बाद पूरी सड़क पर गन्ने का ढेर फैलने के साथ ही ट्रक भी बीचोबीच सड़क पर पलट गया। इसके चलते पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई और देखते ही देखते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। इसके चलते पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट भी किया, लेकिन जाम में फंसे वाहनों और उनमें सवार लोगों को घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।