फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जौली के ग्रामीणों का एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

जौली के ग्रामीणों का एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

Fri, 15 Feb 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
जौली के ग्रामीणों का एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। महिला की फांसी लगाकर कर हत्या कर देने का गांव सिखेड़ा का मामला हैं।

भोपा क्षेत्र के गांव जौली निवासी पाल्ला पुत्र भगवाना ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पाल्ला का आरोप है कि 13 वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी रूबी की शादी गांव सिखेड़ा निवासी सोनू पुत्र महावीर के साथ की थी, तभी से ससुराल पक्ष के लोग आए दिन अनावश्यक उसके साथ मारपीट करते रहते थे। कई बार गांव में जाकर उन्हें समझाया भी गया, लेकिन वो अपनी हरकत से बाज नहीं आए। वाकया सात फरवरी का है कि उसकी बेटी रूबी के साथ मारपीट कर रात के समय उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी थी। मामले में आठ फरवरी को पति सोनू, ससुर महावीर, सास संतोष, देवर मोनू, छोटा सहित नंदोई सोनू पुत्र बहराम के विरुद्ध थाना सिखेड़ा पर रिपोर्ट लिखाई थी। आरोप है कि सिखेड़ा पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर ली है, जिससे पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है और आरोपी खुलेआम घूमते हुए उन्हें जानसे मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। चंद्रपाल, सुरेंद्र, जीशान, मोहित, कल्लू, वसीम, रहीश, पिंकू, शमशाद, शादाब, मुन्नी, बल्ली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed