फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धर्म रक्षा को गुरु गोविंद सिंह ने दिया बलिदान

धर्म रक्षा को गुरु गोविंद सिंह ने दिया बलिदान

Mon, 14 Jan 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
धर्म रक्षा को गुरु गोविंद सिंह ने दिया बलिदान
प्रकाश पर्व पर सुनाई सिख गुरु की गाथा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर धर्म और न्याय के लिए दिए उनके बलिदान की गाथा सुनाई गई। गुरु गोविंद सिंह ने मानवता की रक्षा को विश्व का इतिहास बदल दिया। गुरु घर में शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया गया।

रोडवेज के पास स्थित गुरुद्वारे में श्री गुरु सिंह सभा ने गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया। देहरादून से आए ओमवीर सिंह मुसाफिर ने कीर्तन से संगतों को निहाल किया। गुरुद्वारा गांधी कॉलोनी के हेड ग्रंथी ज्ञानी जोगा सिंह व ज्ञानी हरजीत सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के हृदय में राष्ट्रप्रेम कूट-कूटकर भरा था। मुगलों के जुल्म और जबरन धर्मांतरण को कुचलने के लिए उन्होंने कृपाण उठाई। गुरुद्वारा गांधी कॉलोनी, गुरुद्वारा नुमाइश कैंप, गुरुद्वारा रुड़की रोड के रागी जत्थों ने कीर्तन किया। गुरु गोविंद सिंह जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने शबद गायन किया। श्री गुरु सिंह सभा के महासचिव सरदार विरेंद्र सिंह हनी सेखो ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का अवतार पर्व पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जा रहा है। अध्यक्ष सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी ने कहा कि गुरु महाराज ने न्याय के लिए अपना बलिदान दिया। उनके दो पुत्र जंग में शहीद हुए तथा दो को मुगल शासक औरंगजेब ने दीवार में जिंदा चिनवा दिया। उन्होंने गुरु नाम लेवा संगतों से रात्रि में अपने घरों में दीप माला करने का आग्रह किया। इस अवसर पर सतीश गोयल, सुरेंद्र कुमार शिंदी, अमरजीत सिंह सिडाना, वजीर सिंह राजा, सुरजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, जत्थेदार मिंटू सिंह, तरजिंदर सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, दिवप्रीत सिंह राजपाल, ज्ञानी अमरजीत सिंह, गुरनाम सिंह रंधावा, त्रिलोचन सिंह मान, धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, वजीर सिंह ग्रोवर, इंद्रजीत सिंह सेखो, डा. उजागर सिंह सलूजा, जोगेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह संजू, अवतार सिंह झज, मंजीत सिंह भाटिया आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed