फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जानबूझकर पशुओं को छोड़ने पर होगी कार्रवाई

जानबूझकर पशुओं को छोड़ने पर होगी कार्रवाई

Wed, 09 Jan 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
जानबूझकर पशुओं को छोड़ने पर होगी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि ग्रामीण व शहरी स्थानीय निकायों में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन व प्रबंध के अनुश्रवण के लिए ब्लॉक, तहसील, तथा जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पशुपालक जान बूझकर पशुओं को छोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में निराश्रित गोवंश की समस्याओं के निराकरण के संबंध में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि पशुपालक को इस तरह का कार्य नहीं करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे समाज को कठिनाइयों का सामना करना पड़े। यदि पशुओं को जानबूझकर छोड़ा जाता है तो संबंधित पशुपालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि सभी ग्राम पचायतों में गोचर की भूमि को चिह्नित कर सूची उपलब्ध कराएं। एडीएम को जिला पंचायत की खाली भूमि पर अस्थाई कांजी हाउस का निर्माण कराने को कहा। सभी ईओ को निर्देश दिए कि नगर निकायों में कान्हा स्थल/पशु आश्रय स्थलों का निर्माण कराएं। चरागाह की भूमि से अतिक्रमण तत्काल हटवाया जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर निजी गोशाला बनायी जाए और अच्छी नस्ल की गायों को रखा जाए। गोशाला को रोजगारपरक बनाएं। बैठक में बाद डीएम ने सीडीओ अर्चना वर्मा के साथ नई मंडी स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में साफ-सफाई रखने को कहा तथा पशुओं के रहने, खाने व दुधारू पशुओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed