फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जॉर्डन और बहरीन के प्रोफेसरों ने किया दारुल उलूम का दौरा

जॉर्डन और बहरीन के प्रोफेसरों ने किया दारुल उलूम का दौरा

Fri, 04 Jan 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
जॉर्डन और बहरीन के प्रोफेसरों ने किया दारुल उलूम का दौरा
मोहतमिम और नायब मोहतमिम से की मुलाकात कर संस्था के इतिहास की जानकारी ली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवबंद(सहारनपुर)। देवबंद पहुंचे जॉर्डन और बहरीन के प्रोफेसरों ने इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी से मुलाकात की और यहां दी जानी वाली व व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।

बृहस्पतिवार की शाम करीब 3.30 बजे दारुल उलूम पहुंचे मदरसा जामिया अजहर जॉर्डन के प्रोफेसर डॉक्टर यासिर इमाम मोहम्मद और बहरीन के खालिदुर रहमान ने संस्था के मेहमानखाने में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी से मुलाकात की। जहां मोहतमिम ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान मोहतमिम ने विदेशी प्रोफेसरों को देवबंदी उलमा की कुर्बानियों, संस्था की स्थापना के उद्देश्य और जंग-ए-आजादी में दारुल उलूम और उलमा के किरदार की विस्तार से जानकारी दी। मोहतमिम ने संस्था में तालीम हासिल करने वाले छात्रों और उनके रहन सहन के बारे में भी उन्हें बताया। इसके उपरांत वह नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी से भी मिले और यहां से संस्था में स्थित लाइब्रेरी में पहुंचे। जहां उन्होंने ऐतिहासिक पुस्तकों को देखा और उनके बारे में जानकारी हासिल की। पुस्तकों के जखीरे के रखरखाव को लेकर उन्होंने प्रबंधतंत्र की तारीफ की। दोनों प्रोफेसर निर्माणाधीन लाइब्रेरी में गए और एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया को भी देखा। इस दौरान डा. यासिर इमाम मोहम्मद ने कहा कि दारुल उलूम के बारे में जितना सुना और पढ़ा यह उससे कहीं ज्यादा है। दारुल उलूम पूरी दुनिया में दीन की रोशनी फैला रहा है। इस दौरान मौलाना मुकीमुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed