{"_id":"5bd75438bdec2269c23658aa","slug":"51540838456-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्त पड़े हैं पशु चिकित्सा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्त पड़े हैं पशु चिकित्सा केंद्र
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
पशु चिकित्सक की तैनाती कराएं
मुजफ्फरनगर। जिले के दो पशु चिकित्सा केंद्र रिक्त पड़े हुए हैं। यहां पर पशुधन प्रसार अधिकारियों की तैनाती होने के बावजूद वह केंद्र पर नहीं आते। ग्राम भंगेला निवासी राजपाल सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य संदीप मलिक ने डीएम और सीवीओ को पत्र लिखकर यहां पशु चिकित्सक की तैनाती कराने की मांग की है।
बुढ़ाना ब्लाक के पशु चिकित्सा केंद्र भंगेला तथा पीनना में लंबे समय से पशु चिकित्साधिकारी नहीं है। बताया जाता है कि दोनों केंद्रों पर तैनात पशुधन प्रसार अधिकारियों की सेलरी तो मुजफ्फरनगर जनपद से निकलती है, लेकिन उन्हें सहारनपुर जनपद में अटैच कर रखा है। इसके चलते क्षेत्र के पशुपालकों को पशु चिकित्सा सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में सीवीओ का कहना है कि नजदीक के दो अस्पतालों से चिकित्सकों की ड्यूटी वहां लगा दी गई है। यह सप्ताह में तीन दिन वहां मौजूद रहते हैं।