{"_id":"5b9ffc2c867a55019f2c8b26","slug":"51537211436-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू अंबावता 19 को डीएम कार्यालय घेरेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू अंबावता 19 को डीएम कार्यालय घेरेगी
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू अंबावत 19 को डीएम कार्यालय घेरेगी
सिखेड़ा। भारतीय किसान यूनियन अंबावत की बैठक में राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र राठी ने कहा कि 19 सितंबर को डीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। वक्ताओं ने सात सितंबर को शहर कोतवाली में बेकसूर निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने की निंदा करते हुए डीएम कार्यालय का घेराव करते हुए आरोपी सीओ सिटी, प्रभारी निरीक्षक, दारोगा और दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग की जाएगी। सचिव रागी ने बताया कि कोतवाली नगर के मोहल्ला रामपुरी में कुछ दिन पूर्व दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। एक पक्ष की पुलिस ने तहरीर ले ली थी, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पुलिस ने नहीं ली थी। जिसको लेकर भाकियू अंबावत ने शहर कोतवाली में धरना दिया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था। उन्होंने रामपुरी मामले की जांच अमित सिंह ने मंडी थाने को सौंपी थी। राष्ट्रीय सचिव ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में डीएम कार्यालय में हजारों कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे। सहारनपुर मंडल अध्यक्ष मोहम्मद शाहआलम, जिला उपाध्यक्ष जमीर अहमद, कालू चौधरी, ग्राम अध्यक्ष सिखेड़ा आरिफ हसन, नईम अंसारी, बलजौरा चौधरी, दिनेश, सुभाष पंवार, अमित, सचिन, अनीस, अफजाल, हसरत प्तअली, अबरार आदि मौजूद रहे।